- Home
- /
- यूपी : अब एक से ज्यादा शादी की तो...
यूपी : अब एक से ज्यादा शादी की तो नहीं बन पाएंगे इंस्पेक्टर, मुसलमानों को रहेगी छूट

By - Bhaskar Hindi |23 May 2018 1:36 PM IST
यूपी : अब एक से ज्यादा शादी की तो नहीं बन पाएंगे इंस्पेक्टर, मुसलमानों को रहेगी छूट
हाईलाइट
- इनमें उत्तर प्रदेश के सभी मदरसों में उर्दू
- अरबी और फारसी के अलावा हिंदी और इंग्लिश मीडियम में भी पढ़ाई करवाने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं।
- उत्तर प्रदेश में अब एक से ज्यादा शादी करने वाले लोग इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर नहीं बन पाएंगे।
- कैबिनेट का यह फैसला मुसलमानों पर लागू नहीं होगा।
- कैबिनेट ने इसके लिए पुलिस सेवा नियमावली में चौथे संशोधन को मंजूरी दी है।
- मंगलवार (22 मई) को हुई यूपी कैबिनेट की
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब एक से ज्यादा शादी करने वाले लोग इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर नहीं बन पाएंगे। मंगलवार (22 मई) को हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है। कैबिनेट ने इसके लिए पुलिस सेवा नियमावली में चौथे संशोधन को मंजूरी दी है। हालांकि कैबिनेट का यह फैसला मुसलमानों पर लागू नहीं होगा। राज्य सरकार ने मुसलमानों को इस नियम में छूट प्रदान की है। इसके साथ ही कैबिनेट ने 10 अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी मंजूरी दी है। इनमें उत्तर प्रदेश के सभी मदरसों में उर्दू, अरबी और फारसी के अलावा हिंदी और इंग्लिश मीडियम में भी पढ़ाई करवाने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं।
यूपी कैबिनेट ने पास किए ये 11 प्रस्ताव:
- यूपी के मदरसों में विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और कंप्यूटर की पढ़ाई हिंदी और अंग्रेजी मीडियम में कराने को मंजूरी दी गई है।
- अयोध्या में 220 केवी का ट्रांसमिशन उपकेंद्र बनाया जाएगा।
- गांवों में राशन दुकान पर ई-पॉल मशीनें लगाई जाएंगी।
- एटा-मीरजापुर में मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
- संस्कृति स्कूल की मान्यता के लिए जमीन हस्तांतरण के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।
- पाठ्य पुस्तक प्रकाशन के ठेकेदारों को 25 लाख रुपये के बिल पर 75% भुगतान करने को मंजूरी।
- पीएनजी के लिए भूमिगत पाइप बिछाए जाएंगे।
- यूपी एनर्जी कंजर्वेशन बिल्डिंग कोड-2018 को मंजूरी दी गई है।
- हरिद्वार में 100 कमरों का होटल बनाया जाएगा।
- एक से ज्यादा शादी करने वाले लोग इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर नहीं बन पाएंगे।
Created On :   23 May 2018 6:58 PM IST
Next Story