नागपुर में 10 दिन में पेट्रोल के रेट ~5.24 और डीजल के ~5.53 प्रति लीटर बढ़े

Petrol rate increased to 5.24 per liter and diesel to 5.53 per liter in 10 days
नागपुर में 10 दिन में पेट्रोल के रेट ~5.24 और डीजल के ~5.53 प्रति लीटर बढ़े
नागपुर में 10 दिन में पेट्रोल के रेट ~5.24 और डीजल के ~5.53 प्रति लीटर बढ़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लॉकडाउन में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 10 दिन के आंकड़ों पर गौर करें तो पेट्रोल में 5.24 और डीजल के भाव में 5.53 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। बुधवार को शहर में पेट्रोल 84.63 रुपए और डीजल 74.85 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिका। 10 दिन पहले पेट्रोल 79.39 और डीजल 69.32 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका था। इससे पहले पेट्रोल 4 अक्टूबर 2018 को  91.87 रुपए प्रति लीटर के भाव तक बिका था। इसी प्रकार, डीजल 78.89 रुपए प्रति लीटर के भाव तक बिक चुका है। इसके बाद इनके दाम घटने लगे थे। यदि पेट्रोल और डीजल के दाम इसी गति से बढ़ते रहे तो जल्द ही यह पुराने स्तर काे भी पार कर जाएंगे। पंप संचालकाें का कहना है कि क्रूड के दाम कम होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विदर्भ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थो पर बढ़ाई गई ड्यूटी कम कर  सरकार को आम जनता काे राहत देनी चाहिए। अगर सरकार चाहे तो पेट्रोल 40 रुपए प्रति लीटर तक उपलब्ध हो सकता है।

बीएस-4 की दर पर मिल रहा बीएस-6
सरकार ने 1 अप्रैल से देशभर में बीएस-6 मानक लागू कर दिया। 1 अप्रैल के बाद से केवल बीएस-6 मानक के वाहनों का ही पंजीयन आरटीओ में किया जा रहा है। बीएस-6 वाहनों के लिए ईंधन भी बीएस-6 मानक का ही लगता है। इसीलिए 1 फरवरी से पेट्रोल पंप पर बीएस-6 मानक का ईंधन मिलना शुरू हो गया। बीएस-6 मानक के ईंधन के रेट बीएस-4 के मुकाबले अधिक हैं। बावजूद इसके सरकार ने अब तक रिफाइनरी का चार्ज नहीं जोड़ा है। लोगों को बीएस-4 की दर पर ही बीएस-6 स्तर का पेट्रोल-डीजल िदया जा रहा है। आनेवाले दिनों में सरकार बीएस-6 पेट्रोल पर 2 या 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करेगी। 

बीएस-6 पेट्रोल पर फिलहाल सरकार रिफाइनरी चार्ज नहीं वसूल रही, आने वाले दिनों 
में 2 या 3 रुपए प्रतिलीटर की बढ़ोतरी है संभव

कुछ ऐसे बढ़े भाव

तारीख    पेट्रोल    डीजल
7 जून    79.39    69.32
8 जून    79.97    69.89
9 जून    80.49    70.44
10 जून    80.88    70.87
12 जून    82.01    72.01
14 जून    83.18    73.17
15 जून    83.64    73.73
17 जून    84.63    74.85
 

Created On :   18 Jun 2020 7:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story