भाजपा जिलाध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर लूट, देखिए CCTV फूटेज

भाजपा जिलाध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर लूट, देखिए CCTV फूटेज

डिजिटल डेस्क, सिवनी। नेशनल हाइवे 7 में नगझर के पास एक पेट्रोल पम्प में देर रात अज्ञात नकाबपोशों ने 35 हजार की लूट कर फरार हो गए। पम्प भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश पाल का है। जानकारी के अनुसार रात में करीब 3 बजे 5 नकाबपोश पेट्रोल पंप पहुंचे। चाकू और लठ से मारने की धमकी देकर कर्मचारियों से 35975 रु और 3 मोबाइल  लूट लिए। घटना की जानकारी मिलते ही बंडोल पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ज्ञात हो कि करीब डेढ़ साल पहले भी इसी पेट्रोल पम्प पर 70 हजार की लूट हुई थी।

जीप में आए थे आरोपी
पेट्रोल पंप कर्मी मोनू जंघेला और अरविंद राजपूत ने पुलिस को बताया कि जब वे पम्प के ऑफिस में थे तभी लुटेरे आ धमके और मारने की धमकी देकर लूटपाट करते रहे । सभी युवा थे जो सफेद रंग की बोलेरो में आए थे। घटना के बाद वे जबलपुर की और भागे थे लेकिन बाद में फिर नागपुर की और भाग निकले।

फिलहाल पुलिस ने मोनू की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों पर  धारा 395 और 397 का मामला दर्ज कर लिया है। इधर सिवनी sp तरुण नायक ने आरोपियों का सुराग देने पर 20 हजार के ईनाम की घोषणा की है।

Created On :   9 April 2018 12:38 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story