नागपुर उड़ानपुल के नीचे लगेंगी शहर की नामी हस्तियों की तस्वीरें : गडकरी

Photos of celebrities of the city will be placed under Nagpur Udaanpul: Gadkari
नागपुर उड़ानपुल के नीचे लगेंगी शहर की नामी हस्तियों की तस्वीरें : गडकरी
नागपुर उड़ानपुल के नीचे लगेंगी शहर की नामी हस्तियों की तस्वीरें : गडकरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  लिबर्टी टॉकीज के पास से गुजरने वाले उड़ानपुल के नीचे शहर की नामी हस्तियों की तस्वीरें लगेंगी। करीब 50 लोगों की तस्वीरों के साथ उनका परिचय भी दूर से ही देखा व पढ़ा जा सकेगा। योजना प्रारूप तैयार किया गया है। इस संबंध में काम भी शुरू हो गया है। रविवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने इस संबंध में जानकारी दी। अनिलकुमार स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए श्री गडकरी बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि, लोहियावादी विचारक हरीश अड्यालकर के नाम पर भी पुरस्कार या अन्य कार्यक्रम का विचार किया जाना चाहिए।

50 तस्वीरें लगाने की योजना
श्री गडकरी ने बताया कि, उड़ानपुल के नीचे शहर के लगभग 50 नामी लोगों की तस्वीरें लगाने की योजना है। इसके लिए राष्ट्रीय महामार्ग विकास प्राधिकरण से चार से साढ़े चार करोड़ रुपए की निधि मंजूर की गई है। 1947 से अब तक शहर विकास व सम्मान में योगदान देने वाले लोगों की तस्वीरें लगाई जाएंगी। इसमें साहित्य, कला, क्रीड़ा, राजनीति के अलावा सामाजिक क्षेत्र के लोग शामिल रहेंगे। चित्रकला महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इस संबंध में पूरा प्रोजेक्ट तैयार किया है। 

अनिलकुमार स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार का वितरण
इस अवसर पर समाज विकास में पत्रकारों के योगदान का जिक्र करते हुए पालकमंत्री डॉ. नितीन राऊत ने कहा कि, िवपरित स्थिति में भी पत्रकार अपने ध्येय में जुटे रहते हैं। विचार कटिबद्धता अर्थात विचार पर डटे रहना और उसके लिए हर कीमत चुकाने की ताकत पत्रकारिता में है। कार्यक्रम में  वरिष्ठ पत्रकार गजानन निमदेव व विकास झाड़े को पुरस्कार दिया गया। प्रेस क्लब सिविल लाइन में आयोजित कार्यक्रम में विदर्भ गौरव प्रतिष्ठान के अध्यक्ष गिरीश गांधी, प्रेस क्लब ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप मैत्र, पत्रकार शिरीष बोरकर, ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी प्रमुखता से उपस्थित थे। नागपुर श्रमिक पत्रकार संघ व विदर्भ गौरव प्रतिष्ठान की ओर से यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम में दिवंगत पत्रकार मामासाहब घुमरे व लोहियावादी विचारक हरीश अड्यालकर को श्रद्धांजलि दी गई।

Created On :   14 Sep 2020 10:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story