- Home
- /
- शहर में जगह-जगह फूटी पडी पाईपलाईन
शहर में जगह-जगह फूटी पडी पाईपलाईन

By - Bhaskar Hindi |19 Dec 2022 11:27 AM IST
पन्ना शहर में जगह-जगह फूटी पडी पाईपलाईन
डिजिटल डेस्क पन्ना। शहर के कई स्थानों पर डली पाईपलाईन जोकि काफी पुरानी हो चुकी है और जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिसके कारण जब इसमें पानी की सप्लाई होती है तो पूरी सडकों पर हजारों लीटर पानी बह जाता है। तथा जगह-जगह कीचड भी होता है। इसी प्रकार ज्यादातर गली-मोहल्लों में भी पाईपलाईन फूटी होने से पानी व्यर्थ बह जाता है। गौरतलब है कि अभी गर्मी के मौसम में एक-एक बाल्टी पानी के लिए लोगों को परेशान होना पडा था। अगर पाईप लाईन ठीक कर दी जायें तो इस तरह पानी की बर्बादी रोकी जा सकती है।
Created On :   19 Dec 2022 4:55 PM IST
Next Story