दानवे को मंत्री बनाने वाली पार्टी के विचार पर आता है तरस

Pity on idea of ​​party making Danve a minister
दानवे को मंत्री बनाने वाली पार्टी के विचार पर आता है तरस
दानवे को मंत्री बनाने वाली पार्टी के विचार पर आता है तरस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। किसान आंदोलन को लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रावसाहब दानवे के बयान पर राज्य के मदद व पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा है कि दानवे नासमझ लगते हैं। किसी भी मामले में गंभीर नहीं है। कार्टून कैरेक्टर लगते हैं। भाजपा पर तंज कसते हुए वडेट्टीवार बोले-तरस तो उस दल पर आता है, जो सब कुछ जानने के बाद भी ऐसे व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री बनाती है। कृषि प्रधान देश में किसानों का अनादर करने वाले को मंत्री बनाना मानसिक दीवालियापन ही हो सकता है। किसान आंदोलन को लेकर भाजपा के नेता बातचीत का मार्ग अपना रहे हैं। प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, केंद्रीय कृषिमंत्री किसानों से चर्चा कर रहे हैं। यदि ये किसान पाकिस्तान या चीन के हैं, तो उनसे चर्चा की क्या आवश्यकता है। गौरतलब है कि दानवे ने दिल्ली में किसान आंदोलन को लेकर कहा था कि इसमें पाकिस्तान का सहयोग है। इस बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है। 

Created On :   13 Dec 2020 3:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story