इधर वृक्षारोपण, उधर काट दिए हरे-भरे पेड़ !

Plantation here, cut off green trees !
इधर वृक्षारोपण, उधर काट दिए हरे-भरे पेड़ !
इधर वृक्षारोपण, उधर काट दिए हरे-भरे पेड़ !

डिजिटल डेस्क,नागपुर। सरकार राज्य में वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कर रही है। वहीं दूसरी ओर हरे-भरे पेड़ों को ही काट दिया गया। मामला सामने आने के बाद  उद्यान विभाग ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

दरअसल नागपुर महानगर पालिका के उद्यान विभाग ने यहां सूखे पेड़ों को काटने की अनुमति दी थी। पेड़ कट जाने के बाद अब विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। लगभग 6 महीने पहले वस्तु व सेवा कर भवन प्रबंधन ने परिसर में मौजूद सागौन के पेड़ों को जानमाल के लिए खतरनाक बताते हुए काटने की अनुमति मांगी थी। उद्यान विभाग ने मौके का मुआयना कर सूखे पेड़ों को काटने की अनुमति दे दी। पेड़ों को काटने के लिए एक ठेकेदार को ठेका दिया गया। कथित ठेकेदार के कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में मौजूद 8 पेड़ों को काट दिया। इनमें से कुछ पेड़ हरे-भरे थे। 

उद्यान विभाग निरीक्षक अमोल चोरपगारे का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं।हमने घटनास्थल का दौरा कर काटे गए पेडों की जांच की है। उद्यान विभाग ने वस्तु व सेवा कर भवन में सागौन के 8 पेड़ों को काटने की अनुमति दी थी। उन्हीं पेडों को काटा गया जिन्हें काटने की अनुमति दी गई थी। यह सही नहीं है कि काटे गए पेड़ हरे थे फिर भी हम मामले की जांच कर रहे हैं। काटे गए पेड़ों की लकड़ियां देखकर यही लगता है कि सूखे पेड़ ही काटे गए। ठेकेदार का कहना है कि चिन्हित किए गए पेड़ों को ही काटा गया है।

बता दें कि पेड़ों को काटने को लेकर नया नियम बनाया गया है। इसके तहत निगम आयुक्त को 25 से कम पेड़ों की कटाई की अनुमति देने का अधिकार है। इसी अधिकार के तहत अब तक शहर में सैकड़ों पेड़ों को गिराया जा चुका है।

Created On :   29 July 2017 3:27 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story