- Home
- /
- महाराष्ट्र: प्लास्टिक बैन के बाद...
महाराष्ट्र: प्लास्टिक बैन के बाद राज्यभर में छापेमारी, व्यापार पर दिखा असर

- प्लास्टिक बैन के बाद हुई कार्रवाई के पहले ही दिन करीब सात लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।
- महाराष्ट्र में प्लास्टिक पर लगाई गई पाबंदी के मद्देनजर राज्य के कई इलाकों में छापामार कार्रवाई की गई।
- राज्य के विभिन्न महानगरपालिका के कर्मचारियों ने कई दुकानों पर छापेमारी की और प्लास्टिक पर जुर्माना भी लगाया।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में प्लास्टिक पर लगाई गई पाबंदी के मद्देनजर राज्य के कई इलाकों में छापामार कार्रवाई की गई। राज्य के विभिन्न महानगरपालिका के कर्मचारियों ने कई दुकानों पर छापेमारी की और प्लास्टिक पर जुर्माना भी लगाया। प्लास्टिक बैन के बाद हुई कार्रवाई के पहले ही दिन करीब सात लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।
मुंबई में सोमवार से वसूला जाएगा जुर्माना
ठाणे में 95 हजार और नई मुंबई में 35 हजार रुपए बतौर जुर्माना वसूला गया। वहीं मुंबई में मनपा कर्मचारियों ने जुर्माना लगाने की बजाय गांधीगिरी दिखाते हुए दुकानों पर जाकर प्लास्टिक थैलियों का इस्तेमाल न करने की अपील की। मनपा सूत्रों के अनुसार मुंबई में सोमवार से जुर्माना वसूली होगी।
व्यापार पर बड़ा असर
व्यापार पर भी प्लास्टिक बैन का असर दिखाई दिया। दुकानदारों ने लोगों को प्लास्टिक थैलियों में सामान देने से परहेज किया। मटन-चिकन की दुकानों पर लोग डिब्बे लेकर पहुंचे। पाबंदी के चलते किराना दुकानों सहित फलों का व्यवसाय भी प्रभावित हुआ। सांताक्रुज में किराने की दुकान चलाने वाले ने बताया कि प्लास्टिक पाबंदी के चलते छुट्टा तेल की बिक्री लगभग बंद हो गई है। लोग ड्यूटी से लौटते वक्त प्लास्टिक की थैली में तेल आदि खरीद कर ले जाते थे। लेकिन भारी जुर्माने के चलते हम प्लास्टिक में इन चीजों को बेचना बंद कर दिए हैं। इसका असर हमारे धंधे पर पड़ा है।
Created On :   24 Jun 2018 3:59 PM IST