- Home
- /
- सफलता पाने के लिए खिलाड़ी कर रहे...
सफलता पाने के लिए खिलाड़ी कर रहे हैं कड़ी मेहनत

डिजिटल डेस्क,अमरावती। कोरोना काल मेंं सभी स्कूल तथा महाविद्यालय बंद रहने से इसका असर खिलाड़ियों के खेल पर देखा गया। अब स्कूल, महाविद्यालय शुरू होने से शालेय क्रीड़ा स्पर्धा 1 जुलाई से शुरू होनी है। जिसके लिए खेल में रूचि रखनेवाले खिलाड़ी मैदान पर दिन-रात कड़ी मेहनत करने में जुटे हुए हैं। अमरावती जिले में खेल का अच्छा दबदबा रहा है। जहां कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हुए शहर तथा देश का नाम रोशन किया है।
आर्चरी, जूडो, रेसलिंग, जिम्नास्टिक, हॉकी, फुटबॉल, स्विमींग, बेटमिंटन आदि खेलों में कई खिलाड़ी उच्च स्तर पर चमके है। जिनमें विविध मेडल हासिल कर कई खिताब अपने नाम किए है। स्कूल के दौर में ही अधिकतर युवा पीढ़ी पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी रूचि रखते है। ऐसे ही खिलाडि़योंं का मनोबल बढ़ने हेतु शालेय स्पर्धा का आयोजन किया जाता है। 1 जुलाई से खेल स्पर्धा शुरू होगी, जो सितंबर माह तक जारी रहेगी। बेहतरिन खेल का प्रदर्शन करने हेतु खिलाड़ी तैयारी में जुट चुके हैं। एचवीपीएम, जिला नेहरू स्टेडियम, शिवाजी स्टेडियम आदि में सुबह-शाम खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे है। खिलाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। कोरोना काल के तीन साल दिग्गज खिलाड़ी केवल प्रशिक्षण मेंं जुटे रहे। लेकिन इस बार फिर मैदान में उतरते हुए खुद को साबित करने का मौका मिल रहा है। खेल स्पर्धा को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह भी भरपूर दिखाई दे रहा है।
Created On :   9 Jun 2022 2:49 PM IST