नकली दस्तावेजों के आधार पर प्लाट हड़पा

Plot usurpation on the basis of fake documents
नकली दस्तावेजों के आधार पर प्लाट हड़पा
नकली दस्तावेजों के आधार पर प्लाट हड़पा

डिजिटल डेस्क, नागपुर । टैक्स और डिमांड निकालकर देने का झांसा देकर एक व्यक्ति का प्लाट हथिया लिया गया है। घटना के उजागर होने से  हुड़केश्वर थाने में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। चंदन नगर निवासी पीड़ित शिलगंधा पाटील (60) है, जबकि आरोपी पंकज वैद्य रामबाग निवासी है। घटना वर्ष 2008 से 2018 के बीच की है। वर्षों पहले पीड़ित के पिता ने मानेवाड़ा में माता कचेरी ले-आउट के खसरा नंबर 12-1 में प्लाट नंबर 1 खरीदा था, तबसे प्लाट खाली ही था। इस बीच पीड़ित के पिता का देहांत हो गया।

प्लाट का टैक्स भी नहीं भरा गया था। प्लाट 572 की श्रेणी में आने से पीड़ित  ने परिचित पंकज से प्लाट का डिमांड और टैक्स निकालकर देने के लिए कहा था। पंकज ने पीड़ित का काम करने की हामी भरी और प्लाट के मूल दस्तावेज तथा उसके पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र ले लिया। इसके बाद पीड़ित की मां को अपने साथ ले जाकर प्लाट खरीदी-बिक्री का करारनामा तैयार किया। इसमें पीड़ित के पिता के तथा गवाहदाराें के भी फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। इस तरह धोखा देकर प्लाट हासिल किया गया है।

कंपनी में निवेश के नाम पर लगाया लाखों का चूना
कंपनी में निवेश करने का झांसा देकर आरोपियों ने व्यापारी को लाखों रुपए का चूना लगाया है। सोमवार को एमआईडीसी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। गांधीबाग निवासी व्यापारी महेश अग्रवाल (45) से आरोपी सुयेक देवतले (36) श्रीकृष्ण नगर और शैलेष भारव्दार (40) वर्मा ले-आउट अंबाझरी निवासी ने कहा था कि पारीन नाम की उनकी कंपनी है। उनके पास उत्पाद तैयार करने के लिए रॉ मटेरियल नहीं है। अगर वह कंपनी में निवेश करता है, तो उसमें उसे लाखों रुपए का लाभ हो सकता है। झांसे में आए महेश ने रॉ मटेरियल और पैकिंग मटेरियल खरीद कर आरोपियों को दिया। इस तरह से आरोपियों ने महेश को 20 लाख 86 हजार रुपए से चूना लगाया है।
 

Created On :   18 May 2021 3:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story