कवि गायधनी वर्ल्ड बिरलैंड पोएट्स के सदस्य नियुक्त

Poet Gaidhani appointed a member of World Birland Poets
कवि गायधनी वर्ल्ड बिरलैंड पोएट्स के सदस्य नियुक्त
नागपुर कवि गायधनी वर्ल्ड बिरलैंड पोएट्स के सदस्य नियुक्त

डिजिटल डेस्क, नागपुर। त्रिनिदाद (फिलीपींस) में बिरलैंड स्टेट री प्रिंसेस ने विश्वप्रसिद्ध मराठी कवि सुधाकर गायधनी की वैश्विक संस्था  वर्ल्ड बिरलैंड पोएट्स के अधिकृत सदस्य के रुप में नियुक्ति की है। प्रिंसेस प्रो. डॉ. क्वीन ईडन सोरियानो बिरलैंड स्टेट की प्रधानमंत्री हैं। वे वर्ल्ड बिरलैंड की संस्थापक भी हैं। सुधाकर गायधनी के महाकाव्य देवदूत का फिलिपिनो भाषा में वे अनुवाद भी कर रहीं हैं। यूरोप स्थित इंटरनेशनल एंबेसेडर आफ द सर्कल आफ इंटरनेशनल चेंबर्स आफ राइटर्स एंड आर्टिस्ट ने भी गायघनी को अंतरराष्ट्रीय एंबेसेडर बनाया है। इजराइल स्थित अंतरराष्ट्रीय संस्था पीस पैक्स ने भारत के प्रतिनिधि के रूप में उनका चयन किया है। उल्लेखनीय है कि गायधनी ने वर्ल्ड कांग्रेस आफ पोएटस सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई कवि सम्मेलनों में हिस्सा लिया है। वर्ल्ड अकेडमी आफ आर्ट एण्ड कल्चर द्वारा मंगोलिया में आयोजित विश्व कवि सम्मेलन से गायधनी को डी.लिट की उपाधि प्रदान की गई।

 

Created On :   2 April 2022 5:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story