पुलिस को चकमा दे रहा दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

Police absconding accused of misleading police arrested
पुलिस को चकमा दे रहा दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को चकमा दे रहा दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दुष्कर्म प्रकरण फरार एक आरोपी को यशोधरा नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सूर्या जांभुलकर (19), आजरी-माजरी, पार्वती नगर निवासी है। आरोपी के खिलाफ सक्करदरा थाने में दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज है। आरोपी को यशोधरा नगर पुलिस ने सक्करदरा पुलिस के हवाले कर दिया है। सूर्या जांभुलकर पर दुष्कर्म व पोक्सो का प्रकरण दर्ज है। 

पुलिया के पास दबोचा
पुलिस के अनुसार यशोधरा नगर थाने के दस्ते ने 21 मार्च को गश्त दौरान गुप्त सूचना मिलने पर  कि, दुष्कर्म प्रकरण में फरार सूर्या जांभुलकर यशोधरा नगर में रहता है। दस्ते ने सूर्या को बिनाकी मंगलवारी, जयभोले नगर में पुलिया के पास धरदबोचा। कड़ी पूछताछ में सूर्या ने  सबकुछ उगल दिया। मामला दर्ज होने के बाद से सूर्या फरार था।  वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। यशोधरा नगर के वरिष्ठ थानेदार अशोक मेश्राम, पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कुमार सानप के नेतृत्व में उप-निरीक्षक श्रीनिवास दराड़े, जितेंद्र भार्गव, हवलदार मनीष भोसले, शोएब शेख, सिपाही राजकुमार पाल, नीतेश धाबर्ड़े और प्रसन्नजीत जांभुलकर ने कार्रवाई में सहयोग किया।

Created On :   22 March 2021 12:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story