शिवसेना नेता सावंत के मर्डर केस की गुत्थी सुलझी, एसआरए विवाद में गई जान, यूपी से पकड़े गए हत्यारे

police arrest 7 accused in Shiv Sena leader Sachin Sawant murder case
शिवसेना नेता सावंत के मर्डर केस की गुत्थी सुलझी, एसआरए विवाद में गई जान, यूपी से पकड़े गए हत्यारे
शिवसेना नेता सावंत के मर्डर केस की गुत्थी सुलझी, एसआरए विवाद में गई जान, यूपी से पकड़े गए हत्यारे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना नेता की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 22 अप्रैल को सचिन सावंत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में खुलासा हुआ है कि एसआरए परियोजना से जुड़े विवाद के चलते सावंत की हत्या की गई। हत्या के लिए 10 लाख की सुपारी दी गई थी, इसके अलावा आरोपियों को एक-एक फ्लैट देने का भी वादा किया गया था। इस मामले में ब्रिजेश सिंह नाम के एक आरोपी को मुंबई के मालाड इलाके से जबकि लोकेश सिंह, अभय उर्फ बारक्या पाटील, सत्येंद्र पाल, नीलेश शर्मा, ब्रिजेश पटेल व अमित सिंह नाम के आरोपियों को उत्तर प्रदेश के चंदौली और बदलापुर इलाकों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मामले में उमेश साहनी नाम के एक और आरोपी की तलाश है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश प्रधान ने बताया कि कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को 14 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक लोकेश सिंह और अभय पाटील ने सावंत पर गोलियां चलाई थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दोनों पिस्तौल के अलावा आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए सात मोबाइल भी जब्त किए हैं।

अब तक की छानबीन में खुलासा हुआ है कि सावंत की अगुआई में चल रही गोकुल नगर, दुर्गा नगर एसआरए परियोजना का कुछ लोग विरोध कर रहे थे। ब्रिजेश पटेल की अगुआई में इन लोगों ने अलग गुट बना लिया था। पटेल ने विरोधी गुट के लोगों के साथ मिलकर दुर्गा नगर में स्वतंत्र कार्यालय बना लिया था और सावंत के फैसलों को चुनौती दे रहे थे। इसी बीच सावंत और उनके एक पूर्व सहयोगी नीलेश शर्मा के बीच भी विवाद हो गया। शर्मा को सावंत ने काम के बदले रकम नहीं दी थी और पैसे मांगने पर उसे अपमानित करता था। दोनों के बीच एसआरए परियोजना को लेकर भी मतभेद था। इसके बाद पटेल और शर्मा ने दूसरे आरोपियों के साथ मिलकर सावंत की हत्या की साजिश रची। हत्या की साजिश बनाने के लिए आरोपियों ने दो बार बैठक की थी। पटेल ने आरोपियों को 10 लाख रुपए और विरार व नालासोपारा इलाकों में एक एक फ्लैट देने का भी वादा किया था।

Created On :   8 May 2018 9:57 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story