सौतेली पुत्री से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Police arrested father who raping his daughter nagpur maharashtra
सौतेली पुत्री से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
सौतेली पुत्री से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महिला से संबंध बनाकर उसकी बेटी से दुष्कर्म करने वाले दुराचारी सौतेले पिता के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।  कलमना थानांतर्गत सौतेले पिता द्वारा बेटी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आराेपी पिता रतन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने दुष्कर्म की बात अपनी बहन को बताई, उसके बाद आरोपी की करतूत उजागर हो गई। पीड़िता कक्षा 10वीं  की छात्रा है। आरोपी 8 साल से पीड़िता की मां के साथ रह रहा था। किशोरी के पिता की मौत हो चुकी है। 

विद्युत कार्यालय में करता है काम
पुलिस के अनुसार रतनसिंह कलमना क्षेत्र का निवासी है। पीड़ित 16 वर्षीय पुत्री सौतेली है। पीड़िता की मां कैटरिंग का काम करने जाती है। पति की मौत के बाद पीडिता की मां की पहचान रतन सिंह से हुई। रतनसिंह बिजली वितरण कंपनी के कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। रतन ने पीड़िता की मां के अकेलेपन का फायदा उठाया और उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। वह उसकी समय-समय पर आर्थिक मदद भी करता था। बाद में दोनों ने एक धार्मिक स्थल में शादी कर ली। उसके बाद वे पति-पत्नी की तरह रहने लगे। महिला कैटरिंग के काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहती है। 

कुछ बताने पर दी थी जान से मारने की धमकी
सौतेले पिता की बेटी पर बुरी नजर थी। गत दो वर्ष पहले रतन ने पत्नी के घर पर नहीं होने पर नींद में सोई पीड़िता से अश्लील हरकतें की। वह नींद से जाग गई और इस कृत्य का प्रतिकार किया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरा-धमका कर वह करीब दो वर्ष से सौतेली बेटी से दुष्कर्म करता रहा है। इस मामले में पीड़िता ने जब अपनी बहन को बताया, तब रतन सिंह के खिलाफ कलमना थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

Created On :   26 Feb 2019 2:14 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story