- Home
- /
- डकैती की योजना बना समय 10 को पुलिस...
डकैती की योजना बना समय 10 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में दो जगहों पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी डकैती डालने की योजना बनाते हुए पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों के नाम निखिल सुखदेव होले हजारी पहाड़, आकाश सुशील मडावी आदिवासी नगर, बैरामजी टाउन खदान, सदर, तुषार किसन केवट वार्ड क्रमांक 1, खापरखेड़ा, रोहित संतोष बहोरिया खापरखेड़ा और प्रज्ज्वल विशाल शेंडे लुंबिनी नगर, जरीपटका निवासी है।
इन आरोपियों को दर्शना सोसाइटी मानकापुर परिसर से पकड़ा गया। आरोपी पंकज उर्फ चिरी सदाशिव राउतकर प्लाट नं. 28, पलोटी नगर, मानकापुर, रितिक मंगल सिंह राणा झिंगाबाई टाकली, एरिल मैक्सवेल वाॅरेन सेंट मार्टिन नगर, जरीपटका, अभिषेक मनोज मेश्राम झिंगाबाई टाकली, जुनी बस्ती मानकापुर और करण पुरुषोत्तम नौकरिया प्लाट नं. 54, झिंगाबाई टाकली, मानकापुर निवासी को गणेशनगर दाभा परिसर से गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपियों से घातक शस्त्र, 4 दोपहिया वाहन व मोबाइल फोन सहित करीब 1 लाख 83 हजार रुपए का माल जब्त किया गया। आरोपियों पर मानकापुर और गिट्टीखदान थाने में डकैती की तैयारी करने का मामला दर्ज किया गया है।
चोरी की दोपहिया
आरोपियों ने दोपहिया वाहन क्रमांक एम.एच- 49 आर 3611 चोरी की है। इस वाहन के चोरी का मामला कपिल नगर थाने में दर्ज है। दोपहिया वाहन क्रमांक एम. एच. 40 बी.एक्स. 3102 भी चोरी की थी। इस वाहन के चोरी का मामला जरीपटका थाने में दर्ज है। आरोपियों ने तीसरा वाहन गिट्टीखदान थाना क्षेत्र से चुराया है। पल्सर वाहन क्रमांक एम.एच. 31 एस.डब्ल्यू . 8088 को भी चोरी किया है। यह आरोपी चोरी के वाहन से डकैती डालने की योजना बना रहे थे। आरोपियों से वाहन चोरी के अन्य मामले उजागर किए गए है।
Created On :   12 Feb 2021 2:36 PM IST