पिता-पुत्री का रिश्ता कलंकित करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Police arrested the one who tarnished father-daughter relationship
पिता-पुत्री का रिश्ता कलंकित करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बुरी नजर डाली पिता-पुत्री का रिश्ता कलंकित करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नंदनवन थानांतर्गत गुरुवार की शाम को छेड़छाड़ की घटना से नराधम ने पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित किया। नंदनवन पुलिस ने  प्रकरण दर्ज कर पिता को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता 20 वर्षीय है। घटना वाले दिन उसकी मां और भाई काम पर गए हुए थे। घर में पीड़िता और उसके पिता थे। शाम के समय मौका पाकर पिता ने पुत्री पर बुरी नजर डाली और उससे छेड़छाड़ की। इससे मामला थाने पहुंचा। प्रकरण दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। दोपहर में उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे भेज दिया है। 
 

Created On :   2 Oct 2021 5:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story