शराब समेत पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Police arrested two accused including liquor
शराब समेत पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
गड़चिरोली शराब समेत पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

डिजिटल डेस्क, देसाईगंज (गड़चिरोली)।  शहर पुलिस ने  यहां के ब्रह्मपुरी मार्ग पर स्थित पटेल लॉन के पास नाकाबंदी करते हुए शराब समेत 70 हजार रुपए का माल जब्त किया है। कार्रवाई में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मोहटोला निवासी संजय तुकाराम बुल्ले (45) और गोकुलनगर निवासी लखबीर सिंह रणबीर सिंह बावरी (25) का समावेश है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी से बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी किए जाने की गुप्त जानकारी थानेदार महेश मेश्राम को मिली। जानकारी मिलते ही उन्होंने एक टीम का गठन करते हुए इसी मार्ग पर स्थित पटेल लॉन के पास नाकाबंदी की। इस दौरान दोपहिया क्रमांक एम.एच.-40, ए.ई.-2824 संदेहास्पद स्थिति में दिखाई देने पर पुलिस ने दोपहिया रोककर जांच की। इस समय दोपहिया से 10 हजार रुपए की देसी शराब जब्त की गई। कार्रवाई में 60 हजार रुपए की दोपहिया व शराब इस प्रकार कुल 70 हजार रुपए का माल जब्त किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र शराबबंदी कानून के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की अधिक जांच पुलिस उपनिरीक्षक इनामदार कर रहे हैं।
 

Created On :   18 Dec 2022 2:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story