- Home
- /
- अमरावती पुलिस ने दो स्थानों पर...
अमरावती पुलिस ने दो स्थानों पर पकड़ी अवैध शराब

डिजिटल डेस्क, अमरावती। पुलिस आयुक्त डॉ. आरती सिंह के विशेष दल ने फ्रेजरपुरा व गाड़गेनगर थाना क्षेत्र में दो युवकों को दोपहिया पर अवैध रूप से देशी शराब ले जाते हुए पकड़ लिया। उनके पास से साढ़े 12 हजार रुपए की शराब जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक विशेष दल के सहायक निरीक्षक योगेश इंगले का दल जब पेट्रोलिंग कर रहा था तब उन्हें मिली जानकारी के अाधार पर फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के अंबिका नगर परिसर में ज्ञानेश्वर शिवदास हिरोडे (40) नामक युवक दोपहिया पर भारी मात्रा में देशी शराब अवैध रूप से ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने 3 हजार 500 रुपए का माल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसी तरह गाडगेनगर थाना क्षेत्र विलास नगर परिसर में मसानगंज निवासी राम भगवान आहेरवार (25) नामक युवक दोपहिया वाहन पर अवैध रूप से देशी शराब ले जाता हुआ पकड़ा गया। इस युवक के पास से 9 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष दल द्वारा हर दिन छापे मारकर अवैध शराब विक्रेताओं को पकड़ा जा रहा है।
Created On :   11 March 2022 2:38 PM IST