पुलिस ने पकड़ी हजारों की अवैध शराब

Police caught illegal liquor worth thousands
पुलिस ने पकड़ी हजारों की अवैध शराब
छापा पुलिस ने पकड़ी हजारों की अवैध शराब

डिजिटल डेस्क, अमरावती।  पुलिस आयुक्त डा. आरती सिंह के विशेष दल ने फ्रेजरपुरा और बडनेरा थाना क्षेत्र में मारे छापे में चार बॉक्स देसी शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक विशेष दल के सहायक निरीक्षक योगेश इंगले अपने दल के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे तभी उन्हें फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के कांग्रेस नगर परिसर से सुनील रहांगडाले (40) नामक युवक दोपहिया पर दो बक्से देसी शराब अवैध रूप से ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को पकड़कर दोपहिया और शराब जब्त कर ली है। इसी तरह बडनेरा थाना क्षेत्र के अकोला नाका के पास नांदगांव खंडेश्वर तहसील के लोणी टाकली ग्राम निवासी पीयूष साहेबराव कुरेकर (20) नामक युवक भी दोपहिया पर दो बक्से देसी शराब ले जाता हुआ पकड़ा गया। दोपहिया वाहन सहित कुल 76 हजार 760 रुपए का माल पुलिस ने जब्त किया है। 

Created On :   31 Jan 2022 1:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story