- Home
- /
- 2 साल से फरार हत्या के आरोपी को...
2 साल से फरार हत्या के आरोपी को पुलिस ने खेत से पकड़ा

डिजिटल डेस्क, माजलगांव। हत्या सहित विभिन्न मामले के आरोपी को दिदुंड पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा। आरोपी के पकड़े जाने से पीड़ित के परिजनों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार दिदुंड पुलिस थाना अंतर्गत 10 जुलाई 2019 को राहीबाई बालासाहब बडे नामक महिला को बालासाहब व्यंकटी बडे व बबन उर्फ शाहूराज व्यंकटी बडे ने जहर खिलाकर हत्या कर दी गई थी। मामले की शिकायत मृतक राहीबाई के भाई राजेभाऊ बिबीशन तिडके ने पुलिस में की थी। मामले मे आरोपी दो साल से पुलिस को चकमा देकर फरार था। गुप्त जानकारी के आधार पर बबन उर्फ शाहूराज व्यंकटी बडे को खेत से पकड़ा गया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की। उपनिरीक्षक विठ्ठल शिंदे सहित 12 पुलिस कर्मी आरोपी का फिल्मी स्टाइल से पीछा करते हुए गिरफ्तार किया। दिदुंड पुलिस थाने के उपनिरीक्षक विठ्ठल शिंदे ,पुलिस कर्मी नाइक, संजय मुंडे, संतोष मदने, संतोष सरवदे, विष्णु घोलवे, आकाश जाधव, नवनाथ लटपटे महिला पुलिस चोले सहित अपराध दस्ते के उबाले, नाईक गायकवाड़, कदम ने कार्रवाई में हिस्सा लिया।
थाना परिसर से 4.मामले दर्ज
बबन (शाहूराज) व्यंकटी बडे आरोपी के खिलाफ दिंदुड पुलिस थाने क्षेत्र से कासारी गांव में चार केस दर्ज थे। आरोपी हर वक्त पुलिस को झांसा देकर भाग जाता था। दो वर्ष बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में सफल हुई है।
Created On :   17 July 2021 6:24 PM IST