- Dainik Bhaskar Hindi
- State
- Police constable died in road accident in nagpur maharashtra
दैनिक भास्कर हिंदी: ड्यूटी से लौट रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक पुलिस कर्मी के परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब सड़क हादसे में उसकी दर्दनाक मौत की खबर मिला। शांति नगर थानांतर्गत देर रात भीषण सड़क हादसे में पुलिस सिपाही की मौत हो गई। किसी अज्ञात वाहन ने पुलिस सिपाही को टक्कर मारी थी। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित भाग गया। उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
देर रात ड्यूटी कर लौट रहा था
जानकारी के अनुसार विनोबा भावे नगर निवासी पुलिस सिपाही विशाल वसंता मानकर (32) लकड़गंज थाने में तैनात था। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात दो बजे ड्यूटी खत्म कर दोपहिया वाहन (एमएच 31 सीवाई 4044) से घर जा रहा था। इस बीच जूना कामठी रोड पर रतन टाॅवर के सामने अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए विशाल की जगह पर ही मौत हो गई। मेयो अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत्यु की पुष्टि की।
डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
सिर पर गंभीर चोट लगने से अत्याधिक मात्रा में रक्तस्त्राव हुआ,जिससे उसकी मौत हो गई है। रात का वक्त होने से बहुत देर तक विशाल बेहोशी की हालत मे घटनास्थल पर पड़ा रहा। इस बीच किसी राहगीर का ध्यान जाने से उसने नियंत्रण कक्ष को फोन कर इसकी जानकारी दी। हादसे का पता चलते ही आला पुलिस अधिकारी, शांति नगर और लकड़गंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि एक-डेढ़ वर्ष पहले ही उसकी की शादी हुई थी। विशाल की मां और भाई मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित भाग गया, उसकी तलाश में परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। शहर में चल रहे अंधाधुंध वाहनों से लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं लेकिन इन पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। एक दिन पहले ही रामझूला पर एक पोते और दादा का सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: स्मार्ट सिटी की लिस्ट में इस बार भी नागपुर रहा फर्स्ट
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर में बोले राहुल- चुनाव बाद होगी राफेल की जांच 'चौकीदार' को होगी जेल
दैनिक भास्कर हिंदी: कॉकरोच और खटमल से परेशान रेल यात्रियों ने नागपुर स्टेशन पर किया हंगामा
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर में बिजली के झटकों से 39 लोगों की जा चुकी जान
दैनिक भास्कर हिंदी: मासूम को अपहरण कर नागपुर-रायपुर घुमाते रहे अपहरणकर्ता, पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को किया गिरफ्तार