- Home
- /
- हुक्का पार्लर पर पुलिस ने की...
हुक्का पार्लर पर पुलिस ने की कार्रवाई, 12 युवक और तीन नाबालिग मिले

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर के लक्ष्मीभवन चौक के पास एैश कैफे गोकुलपेठ में चल रहे हुक्का पार्लर पर पुलिस ने छापा मारा। यहां पर 12 युवकों व 3 नाबालिगों को पकड़ा गया। यह हुक्का पार्लर लक्ष्मी कृपा 221 गोकुलपेठ, अंबाझरी नागपुर परिसर में संचालित हो रहा था। 24 फरवरी को पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान हुक्का पार्लर के संचालक निमिश सतीश बिसाणी (23) रोपिक बिल्डिंग भिडे रोड, सीताबर्डी को हुक्का पार्लर चलाते हुए पकड़ा गया। हुक्का पार्लर के संचालन में मंुन्दिका सोधिया गार्ड लाइन क्वार्टर नं डी 22, मोमिनपुरा, प्रथम उईके तुकड़ोजी नगर हिंगना निवासी मदद करते थे।
कोविड के अंतर्गत की गई कार्रवाई : इसके अलावा हुक्का पार्लर के अंदर शुभम देशमुख न्यू संजय नगर पांढराबोड़ी, सचिन भांडे, राम नगर, आबाश क्षीरसागर राम नगर तेलंगखेड़ी, आदित्य जैन शहीद चौक इतवारी, अंश संजय जैन बड़कस चौक महल, पीयूश मकानी रघुकुल अपार्टमेंट, लकड़गंज गार्डन नागपुर, मो. इब्राहिम आसिफ मोहम्मद शोएब अकरम रामसुमेर बाबा नगर, शांतिनगर, पवन प्रदीप तडसे सतरंजीपुरा इतवारी नागपुर, तन्मय तेलरांधे किला रोड महल निवासी को हुक्का पीते पकड़ा गया। हुक्का पार्लर के अंदर से हुक्का पाॅट व अन्य सामग्री जब्त की गई। इन सभी पर कोविड के अंतर्गत कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त विनीता साहू के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। विशेष दस्ते के सहायक पुलिस निरीक्षक दिलीप चंदन, उपनिरीक्षक राजेद्र घुगे, हवलदार आदित्य यादव, राजेश सोनवाणे, नायब सिपाही अमितकुमार सिंह , सिपाही पराग फगेडे, आलिम खान ने कार्रवाई की।
Created On :   26 Feb 2021 3:36 PM IST