- Home
- /
- पुलिस को बड़ी सफलता, 5 इनामी सहित 8...
पुलिस को बड़ी सफलता, 5 इनामी सहित 8 बदमाश गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, कटनी। जिले की दो थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने फरार चल रहे 8 आरोपियों को धरदबोचा। इनमें एक महिला भी शामिल है। कैमोर पुलिस ने 10 साल से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ा तो वहीं एनकेजे पुलिस ने तीन गैरमियादी वारंटियों सहित 7 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। सभी पर दो -दो हजार का इनाम घोषित था।
एनकेजे थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि 17 मार्च 2017 को घर में घुसकर मारपीट के एक मामले में जनाब खान, शहीद खान, वहजद खान, आहत खान तथा नाजो बी पर प्रकरण दर्ज किया गया था। ये पांचों आरोपी वारदात के बाद से ही फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसपी शशिकांत शुक्ला ने इन पांचों आरोपिय पर दो-दो हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया था। वही एक दशक से फरार चल रहे चोरी मारपीट के मामले में आरोपी शिवकरण ठाकुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शिवकरण के खिलाफ वर्ष 2003-04 में दर्ज हुए मामले न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय से आरोपी के खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी हो चुका था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Created On :   11 July 2017 10:49 AM IST