- Home
- /
- पुलिस ने की थी ईडी से शिकायत :...
पुलिस ने की थी ईडी से शिकायत : फडणवीस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वकील सतीश उके पर ईडी की कार्रवाई को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि पुलिस ने ही उके की शिकायत ईडी से की थी। यह कहना सही नहीं होगा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के वकील होने के कारण उके पर कार्रवाई की जा रही है। उके के विरुद्ध पहले से ही धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज हैं। उसने न्यायाधीश के खिलाफ भी झूठी शिकायत दी थी। शुक्रवार को विमानतल पर फडणवीस ने पत्रकारों से चर्चा की।
अवमानना में भी हुई है कार्रवाई : फडणवीस ने कहा कि उके पर ईडी की कार्रवाई की जानकारी उन्हें संवाद माध्यम से मिली है। जमीन के एक प्रकरण में उके के विरुद्ध नागपुर पुलिस ने अपराध दर्ज किया था। उसी प्रकरण में नागपुर पुलिस ने ईडी से शिकायत की थी। मूल कार्रवाई नागपुर पुलिस ने ही की है। उके पर न्यायालय की अवमानना के मामले में भी कार्रवाई की गई है।
Created On :   2 April 2022 6:00 PM IST