पुलिस निरीक्षक रमाकांत दुर्गे सेवा से निलंबित

Police Inspector Ramakant Durga suspended from service
पुलिस निरीक्षक रमाकांत दुर्गे सेवा से निलंबित
पुलिस निरीक्षक रमाकांत दुर्गे सेवा से निलंबित

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर पुलिस नियंत्रण कक्ष में तैनात पुलिस निरीक्षक रमाकांत दुर्गे को  पुलिस सेवा से निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि, ठाणे के प्रकल्प अधिकारी सचिन साबले को हफ्ता वसूली के लिए परेशान किया गया, जिसके चलते साबले ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस निरीक्षक रमाकांत दुर्गे, अशोक मेश्राम, उप-निरीक्षक दीपक चव्हाण, नीता मानकर, उसकी बेटी, उसका भाई दादाराव के खिलाफ हफ्ता वसूली का मामला दर्ज किया गया। यह मामला ठाणे में दर्ज किया गया।

 पुलिस निरीक्षक रमाकांत दुर्गे को पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने सेवा से निलंबित किया। दुर्गे की गिरफ्तारी के लिए ठाणे पुलिस का दस्ता नागपुर में दो दिन से जगह- जगह तलाश कर रहा है। पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर ठाणे जिले के अंबरनाथ में प्रकल्प अधिकारी सचिन साबले ने गत 18 फरवरी को  आत्महत्या कर ली थी। इस प्रकरण में ठाणे की पुलिस ने उक्त पुलिस अधिकारियों सहित 6 आरोपियों पर मामला दर्ज किया था। आरोपी दीपक चव्हाण को ठाणे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

महकमे की छवि खराब हो रही थी
मंगलवार को ठाणे पुलिस का एक दल नागपुर में दाखिल हुआ। इस दौरान दस्ते ने दुर्गे की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने उनके निवास की तलाशी ली। पुलिस महकमे की छवि खराब करने वाले पुलिस निरीक्षक रमाकांत दुर्गे को  निलंबित कर दिया गया।

पुलिस निरीक्षक  मेश्राम को जमानत 
पुलिस निरीक्षक अशोक मेश्राम ने गिरफ्तारी पूर्व जमानत के लिए कल्याण स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायालय में आवेदन किया था।  इस अावेदन पर मंगलवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के समक्ष सुनवाई हुई। उनका पक्ष सुनने के बाद न्यायालय ने उन्हें अंतरिम राहत दी है। 

Created On :   17 March 2021 3:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story