- Home
- /
- गड़चिरोली में पुलिस-नक्सली मुठभेड़,...
गड़चिरोली में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, जंगल में भागे नक्सली

By - Bhaskar Hindi |2 Jan 2021 2:39 PM IST
गड़चिरोली में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, जंगल में भागे नक्सली
डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। जिला पुलिस दल के जवानों द्वारा कटेझरी पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत पुलकोडो जंगल क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच शनिवार की सुबह जंगल में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने पुलिस जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस जवानोंं ने भी नक्सलियों की दिशा में गोलियां चलाई। पुलिस का बढ़ता दबाव देख नक्सली जंगल में फरार हो गए। मुठभेड़ में किसी भी तरह की जीवितहानि नहीं हुई है। इसकी पुष्टि जिला पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने की है।
Created On :   2 Jan 2021 8:07 PM IST
Next Story