- Home
- /
- नारायणपुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़
नारायणपुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़

डिजिटल डेस्क , जगदलपुर। नारायणपुर जिले में रविवार सुबह सर्चिंग पर निकले जवानों पर माओवादियों ने हमला कर दिया। माओवादियों ने जवानों पर पहले आईईडी ब्लास्ट की, फिर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जवानों ने भी वक्त रहते मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई में माओवादी भाग गए। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि डीआरजी और सीएएफ का संयुक्त बल सुबह करीब 8 बजे एरिया डोमिनेशन पर निकला हुआ था। इस बीच ग्राम गुदाड़ी से पहले बरसाती नाले के पास सुबह करीब 9 बजे माओवादियों ने कुकर आईईडी ब्लास्ट किया। जिसके बाद फौरन जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया। दोनों तरफ से कुछ देर तक गोलीबारी हुई। हालांकि, जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल की आड़ लेकर भाग निकले।
Created On :   11 Dec 2022 5:13 PM IST
Next Story












