पुलिस अधिकारी के घर चोरी, परिवार था क्वारेंटाइन सेंटर में

Police officers house stolen, family was in quarantine center
पुलिस अधिकारी के घर चोरी, परिवार था क्वारेंटाइन सेंटर में
पुलिस अधिकारी के घर चोरी, परिवार था क्वारेंटाइन सेंटर में

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उत्तर नागपुर के जरीपटका क्षेत्र में कोरोना प्रतिबंधित परिसर कुशी नगर में एक पुलिस अधिकारी के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर गहने व नकदी  चुरा ले गए। पुलिस अधिकारी ग्रामीण पुलिस विभाग में कार्यरत है। उसे कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर अस्पताल में और परिवार को क्वारेंटाइन सेंटर में भेजा गया है। चोरी की घटना मंगलवार को उजागर हुई। कोरोना प्रतिबंधित परिसर में चोरी की घटना से पुलिस बंदोबस्त व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नागरिक सवाल उठा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कोरोना पॉजिटिव पुलिस अधिकारी को शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया है और उसके परिवार को सिविल लाइंस स्थित विधायक निवास के क्वारेंटाइन सेंटर में भेजा गया है। कुशी नगर परिसर को सील किया गया है। चोर मकान में ताला तोड़कर घुसे और अलमारी से करीब3 तोला सोने के गहने और नकद 25 हजार रुपए चुरा ले गए। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जरीपटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मनपा कर्मचारियों ने पुलिस अधिकारी के मकान को सैनिटाइज किया। पुलिस ने पंचनामा किया। पुलिस   छानबीन कर रही थी। 

Created On :   22 July 2020 7:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story