महाराष्ट्र : 55 साल से ज्यादा उम्र वाले पुलिस कर्मी न करें ड्यूटी

Police personnel above 55 years should not do duty
महाराष्ट्र : 55 साल से ज्यादा उम्र वाले पुलिस कर्मी न करें ड्यूटी
महाराष्ट्र : 55 साल से ज्यादा उम्र वाले पुलिस कर्मी न करें ड्यूटी

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  कोरोना संक्रमण के चलते तीन पुलिसकर्मियों के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर ने 55 साल से ज्यादा उम्र के सभी पुलिस वालों को घर पर ही रहने को कहा है। साथ ही 52 साल से ज्यादा उम्र के डाइबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों से जूझ रहे पुलिसवालों को भी 3 मई तक छुट्टी दे दी गई है। इस फैसले से करीब 10 हजार पुलिस कर्मियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा 12 घंटे ड्यूटी करने के बाद पुलिसकर्मियों को 24 घंटे का आराम दिया जाएगा।

बात दें कि फिलहाल मुंबई पुलिस के 92 जवान कोरोना संक्रमित हैं। मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा कि कोरोना से लड़ाई में पुलिसकर्मी दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। इसलिए पुलिसवालों को स्वस्थ रखना हमारी प्राथमिकता है। इसलिए पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए कुछ ऐहतियाती कदम उठाए गए हैं। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी प्रणय अशोक ने बताया कि चिकित्सकों की सलाह के मुताबिक 12 हजार जवानों को हायड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टैबलेट दिए जा रहे हैं। रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए 20 हजार पुलिस कर्मियों को विटामिन और प्रोटीन दिया जा रहा है। कोरोना संक्रमित पुलिस कर्मियों के इलाज के लिए अस्पतालों में अलग बेड की व्यवस्था की गई है। साथ ही मदद के लिए अलग हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किए गए हैं। पुलिस के जवानों की सुरक्षा, खानपान और रहने की भी व्यवस्था की गई है। कोरोना के चलते तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। सभी की उम्र 53 से 57 साल के बीच थी।   

Created On :   28 April 2020 8:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story