पुलिस कर्मी पाजिटिव, एरिया सील, टीम जुटी जांच में

Police personnel positive, area sealed, team engaged in investigation
पुलिस कर्मी पाजिटिव, एरिया सील, टीम जुटी जांच में
पुलिस कर्मी पाजिटिव, एरिया सील, टीम जुटी जांच में

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  कामठी तहसील अंतर्गत भिलगांव स्थित श्रीहरि नगरी ले-आउट के एक पुलिस कर्मी  की रिपोर्ट  कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद शनिवार रात 10 बजे से ही इस परिसर को प्रतिबंधित कर दिया गया। 45 घरों का सर्वे भी किया गया।  स्वास्थ्य विभाग की टीम  परिसर के लोगों की जांच कर रही है। काेरोना पॉजिटिव 42 वर्षीय व्यक्ति पुलिस कर्मचारी है। तहसील तथा मोमिनपुरा पुलिस स्टेशन अंतर्गत उसकी ड्यूटी लगी थी। परिसर के अन्य 9 लोगों को भी क्वारंटाइन किया गया है। सर्वे जारी है।

3 पुलिस कर्मी पाजिटिव, 7 पुलिसकर्मी समेत 60 क्वारंटाइन
लॉकडाउन बंदोबस्त में तैनात तीन पुलिस जवानों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसमें से एक एसआरपीएफ का, दूसरा तहसील थाने के डीबी स्क्वॉड का कर्मचारी और तीसरा पुलिस नियंत्रण कक्ष से जुड़ा है। 

आरपीटीएस सेंटर में क्वारंटाइन
सूत्रों के अनुसार, इन तीनों पुलिस जवानों के साथ ही 60 लोगों को सुरेंद्रनगर स्थित पुलिस के आरपीटीएस सेंटर में क्वारंटाइन किया गया है। इसमें तहसील थाने के डीबी स्क्वॉड सिपाही के संपर्क में आने वाले अन्य 4 पुलिस सिपाही भी शामिल हैं। इनके परिवार को भी क्वारंटाइन किया जाएगा। एसआरपीएफ के जवान के परिवार को छोड़कर अन्य दो कोरोना पॉजिटिव पुलिस जवानों के परिवार को भी क्वारंटाइन किया गया है। इसके अलावा तहसील थाने और पुलिस नियंत्रण कक्ष से जुड़े कुछ अन्य अधिकारी- कर्मचारियों और उनके परिवार क्वारंटाइन किए गए हैं।

मिली जानकारी 
कोरोना पॉजिटिव मिले इन तीनों पुलिस जवानों के ‘चेन’ की जानकारी हासिल की जा रही है। बताया जाता है कि तीनों जवानों ने मोमिनपुरा के एक चिकित्सक के पास जाकर कोरोना टेस्ट की मांग की थी। जानकारी मिली है कि एसआरपीएफ का जवान बंदोबस्त स्थल पर ही रहता था। वह एसआरपीएफ की कंपनी को छोड़कर घर नहीं जाता था। हिंगना  के सीआरपीएफ क्वार्टर में नहीं, वह एसआरपीएफ क्वार्टर में रहता था।  
 

Created On :   18 May 2020 6:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story