- Home
- /
- सावजी भोजनालय के संचालकों पर पुलिस...
सावजी भोजनालय के संचालकों पर पुलिस का छापा, एक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। खैरीपुरा लालगंज परिसर में सावजी भोजनालय के दो संचालकों पर अवैध शराब बेचने को लेकर कार्रवाई की गई। इस मामले में पुलिस ने वामन बोबडे नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रकरण के 3 फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोप है कि एकनाथ सावजी के संचालक एकनाथ बिनेकर, मूलचंद सावजी के संचालक मूलचंद बिनेकर, मालती राजेश सिरसीकर और वामन चंद्रकांत बोबडे अवैध शराब के मामले में लिप्त हैं। आरोपी वामन के घर पर अपराध शाखा पुलिस ने सोमवार को छापा मारा। इस दौरान यह मामला उजागर हुआ।
आरोपी वामन ने बताया कि यह माल एकनाथ और मूलचंद का है। यह दोनों सावजी भोजनालय भी चलाते हैं। एकनाथ बिनेकर का एकनाथ सावजी और मूलचंद का मूलचंद सावजी है। आरोपियों पर पांचपावली थाने में कार्रवाई की गई। आरोपी वामन के घर से अवैध शराब जब्त की गई। वामन ने पुलिस को जानकारी दी कि यह माल उसका नहीं है। यह माल उक्त तीनों आरोपियों ने उसे अपने घर पर रखने के लिए दिया था। उल्लेखनीय है कि आरोपी एकनाथ बिनेकर के बेटे बाल्या बिनेकर की पिछले वर्ष भोले पेट्रोल पंप के पास चौराहे पर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।
Created On :   10 Aug 2021 4:22 PM IST