- Home
- /
- पुलिस ने छापा मारकर 73 घरेलू गैस...
पुलिस ने छापा मारकर 73 घरेलू गैस सिलेंडर किए जब्त

डिजिटल डेस्क, अमरावती। घर में अवैध घरेलू गैस सिलेंडर जमा रख उसकी बिक्री करते समय शहर अपराध शाखा के दल ने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर 73 सिलेंडर जब्त किए हैं। कार्रवाई गुरुवार को दोपहर 1 बजे गाड़गेनगर थाना क्षेत्र के छत्रसाल नगर में की गई। जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच के निरीक्षक अर्जुन ठोसरे के मार्गदर्शन में सहायक निरीक्षक पंकज चक्रे, देवेंद्र काले, देवेंद्र कोठेकर, नीलेश नांदे, मो. सुलतान, विशाल वाकपांजर व अमोल बहादरपुरे का दल पेट्रोलिंग कर रहा था, तब दोपहर 1 बजे के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि, छत्रसाल नगर निवासी संतोष अमृतलाल गुप्ता ने अवैध रूप से अपने घर में घरेलू गैस सिलेंडर बड़ी मात्रा में जमा कर रखे हंै। जानकारी के आधार पर पुलिस दल ने उसके घर छापा मारकर भारत कंपनी के 22 नग, एचपी कंपनी के 36 व व्यवसायिक सिलेंडर 15 सहित कुल 53 सिलेंडर जब्त कर लिए। जिसकी कीमत 1 लाख 97 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 3,7 जीवनाश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गाड़गे नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
Created On :   8 April 2022 1:42 PM IST