- Home
- /
- चिमूर के सावजी लॉज पर पुलिस ने मारा...
चिमूर के सावजी लॉज पर पुलिस ने मारा छापा,10 युवक व 11 युवतियों को दबोचा

डिजिटल डेस्क, चिमूर(चंद्रपुर) । गुप्त सूचना के आधार पर चिमूर पुलिस ने शहर के नये बस स्टैंड परिसर के मासल मार्ग पर स्थित सावजी लाज भोजनालय पर छापा मारकर अश्लील हरकतें कर रहे 10 लड़के और 11 लड़कियों को धर दबोचा। चिमूर के सावजी लाज और भोजनालय में पिछले कई दिनों से इस प्रकार का कृत्य कई दिनों से शुरू था। पुलिस ने छापा मारा तो 10 लड़के और 10 लड़कियां और एक महिला अलग कमरे में मिले। इसके अलावा कुछ युगल वेटिंग पर दिखाई दिये। लाज मालिक शेषराव बारापात्रे ने लाज में ठहरने की अनुमति दिए वयस्क युगलों का रजिस्टर में नाम नहीं दर्ज किया है। ना ही उनके आधार कार्ड, पहचान पत्रों की जांच की है। इसलिए पुलिस ने 33 (डब्ल्यु ) के साथ धारा 131 महाराष्ट्र पुलिस कानून के तहत थानेदार मनोज गभणे पीएसआई अलीम शेख व हवलदार विलास निमगडे, सिपाही कैलास आलाम, सचिन खामनकर, सचिन गजभिये, मयूरी कोराम आदि ने कार्रवाई की है।
Created On :   20 Nov 2022 5:50 PM IST