फरार आरोपी को पकड़ने घर पहुंची पुलिस, किचन में जा छिपा

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
फरार आरोपी को पकड़ने घर पहुंची पुलिस, किचन में जा छिपा

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  गिट्टीखदान पुलिस ने  छापा मारकर फरार आरोपी को उसके स्वागत नगर स्थित घर में धर-दबोचा। आरोपी पकड़े जाने के डर से किचन में छिपा हुआ था। उसे गिरफ्तार कर तहसील पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।  

जाल बिछाकर दी दबिश
पुलिस के अनुसार मोतीबाग डोबी नगर वर्तमान में स्वागत नगर निवासी इरफान खान उर्फ गजनी रहमान खान (35) हत्या का प्रयास के मामले में फरार था। गिट्टीखदान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि, गजनी रमजान का त्योहार होने से बुधवार को अपने परिवार से मिलने स्वागत नगर में आने वाला है। पुलिस ने उसके घर के आप-पास जाल बिछाया। गजनी के घर में होने की पुष्टि होते ही पुलिस ने घर में छापा मारा। पुलिस से बचने के लिए गजनी रसोईघर में छिप गया। उसे गिरफ्तार कर तहसील पुलिस के सुपुर्द किया गया।

तीन-चार साल से फरार था
उल्लेखनीय है कि, गरीब नवाज नगर निवासी फिरोज खान (34) की कुख्यात बदमाश इरफान, नौशाद, इम्मू और हम्मू से रंजिश थी। रंजिश के चलते इम्मू काल्या के इशारे पर गजनी और अन्य आरोपियों ने तहसील थाना क्षेत्र में तलवार से फिरोज खान पर जानलेवा हमलाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया था। घठना के बाद कुछ आरोपी पुलिस के हाथ लगे, लेकिन कुछ फरार हो गए थे। फरार आरोपियों में गजनी भी था, जो  तीन से चार वर्ष बाद पुलिस के हाथ लगा है। निरीक्षक गजानन कल्याणकर के मार्गदर्शन में उप-निरीक्षक दत्ता पेंडकर, अनिल त्रिपाठी, बलजीत ठाकुर, नीलेश इंगोले, राकेश यादव, राकेश गोतमारे आदि ने कार्रवाई की।
 

Created On :   16 April 2021 7:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story