- Dainik Bhaskar Hindi
- State
- Police rescued kidnapped son of transport businessman from Madhya Pradesh
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के अपहृत बेटे को पुलिस ने मध्यप्रदेश से छुड़ाया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वाड़ी थानांतर्गत ट्रांसपोर्ट कारोबारी संतोष पाल के अपहृत बेटे हर्षित पाल को पुलिस ने रविवार की रात मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर पुलिस थानांतर्गत से अपहरणकर्ताओं की चंगुल से सकुशल छुड़ा लिया। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें प्रिंस उर्फ सिजुराविंदरन और उसके अन्य दो साथी शामिल हैं। आरोपियों ने हर्षित पाल के पिता से एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने उस कार को भी जब्त कर लिया है, जिसमें अपहरणकर्ता हर्षित को लेकर मध्यप्रदेश गए थे। आरोपियों के बारे में मध्यप्रदेश में होने की सूचना मिलने पर अपराध शाखा पुलिस विभाग के उपायुक्त संभाजी कदम और उपायुक्त विवेक मासल मध्यप्रदेश के बैतूल में डेरा डाले हुए थे। समाचार लिखे जाने तक आरोपी प्रिंस का ही नाम पता चल पाया था।
5 दिन बाद मिला हर्षित पाल
हर्षित को नागपुर पुलिस 5 दिन बाद रविवार को अपहरणकर्ताओं की चंगुल से छुड़ा पाने में कामयाब हुई। अपहरणकर्ता हर्षित का अपहरण कर उसे मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर पुलिस स्टेशन इलाके में लेकर चले गए थे। वाड़ी के महादेव नगर निवासी हर्षित पाल का अपहरण लावा निवासी प्रिंस उर्फ सिजुराविंदरन और दो अन्य आरोपियों ने किया। पुलिस ने प्रिंस तक पहुंचने के लिए हर्षित के अपहरण में मदद करने वाले दत्ता गोरले और वाड़ी क्षेत्र से एक दूसरे आरोपी को हिरासत में लिया था। इन दोनों की निशानदेही पर पुलिस हर्षित को आरोपी प्रिंस और उसके साथियों की चंगुल से छुड़ा पाने में सफल हो गई।
आरोपियों को सोमवार को अपराध शाखा पुलिस नागपुर लेकर आने वाली है। वाड़ी थाने में धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पता चला है कि गुरुवार से मध्य प्रदेश में अपराध शाखा की चार से अधिक टीमें आरोपी की तलाश कर रही थीं। मध्यप्रदेश में आरोपी का पता लगाने के बाद पुलिस उपायुक्त कदम और पुलिस परिमंडल 1 के उपायुक्त विवेक मासल गुरुवार की रात से ही पूरी टीम के साथ बैतूल में जांच कार्रवाई में डटे हुए थे। हर्षित हिंगना में एक स्कूल में 12वीं में विज्ञान विभाग का छात्र है।
भोपाल: आईसेक्ट द्वारा डॉ. सी.वी. रामन विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट द्वारा लर्निंग एंड डेवलपमेंट की पहल के तहत बिलासपुर छत्तीसगढ़ स्थित डॉ. सी.वी. रामन विश्वविद्यालय में "टीम बिल्डिंग, टाइम मैनेजमेंट और सॉफ्ट स्किल्स" विषय एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। आईसेक्ट भोपाल की कॉर्पोरेट एचआर टीम इस अवसर पर बिलासपुर में उपस्थित रही और श्रीमती पुष्पा कश्यप की अध्यक्षता में टीम एचआर, बिलासपुर ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस इंटरैक्टिव सत्र में 80 से अधिक फैकल्टी सदस्यों ने अपनी पूरी भागीदारी के साथ भाग लिया। विशेषज्ञ प्रख्यात वक्ता श्रीमती गीतिका जोशी जो प्रबंधन और सॉफ्ट स्किल्स में एक कॉर्पोरेट ट्रेनर हैं, ने बात करते हुए टाइम मैनेजमेंट के कई टिप्स दिए और कार्यस्थल पर प्रोडक्टिव होने के तरीके बताए। श्री गौरव शुक्ला, डॉ. सीवीआरयू के रजिस्ट्रार और प्रो-वाइस चांसलर श्रीमती जयती मित्रा ने इस तरह के प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मचारियों को अपस्किल करने में एलएंडडी/कॉर्पोरेट एचआर टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कुछ अंतराल पर अपने तकनीकी और गैर-तकनीकी कर्मचारियों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा। सीवीआरयू बिलासपुर के चांसलर श्री संतोष चौबे, आईसेक्ट के निदेशक डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी और आईसेक्ट विश्वविद्यालय समूह की निदेशक श्रीमती अदिति चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की सफलता पर टीम सीवीआरयू और कॉर्पोरेट एचआर/एल एंड डी को बधाई दी।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: 47 दिन हर पल सामने खड़ी थी मौत - अपहरणकत्ताओं के चंगुल से छूटे संतबहादुर ने बताई दास्तान
दैनिक भास्कर हिंदी: छतरपुर की नाबालिग लड़की को नोएडा ले जाकर किया गैंगरेप, आरोपी फरार
दैनिक भास्कर हिंदी: J&K: 3 पुलिसकर्मियों को किडनैप कर आतंकियों ने की हत्या, 6 ने खौफ में दिया इस्तीफा
दैनिक भास्कर हिंदी: मकान मालिक को किडनेप कर किराएदार से मांगे 30 लाख रुपए, FIR दर्ज
दैनिक भास्कर हिंदी: परसमनिया कांड: चार साल की मासूम से दुष्कर्म पर अतिथि शिक्षक को फांसी