पुलिस ने दो आरोपियों से जब्त की 24 दोपहिया व 1 चार पहिया

Police seized 24 two wheelers and 1 four wheeler from two accused
पुलिस ने दो आरोपियों से जब्त की 24 दोपहिया व 1 चार पहिया
पुलिस ने दो आरोपियों से जब्त की 24 दोपहिया व 1 चार पहिया

डिजिटल डेस्क, बीड ।  पिछले कुछ दिनों से बढ़ती चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एलसीबी ने कार्रवाई की।  बीड शहर क्राइम ब्रांच ने 24 दोपहिया,1 चौपहिया और 7 मोबाइल फोन जब्त किया। उल्लेखनीय है कि जिले में विभिन्न स्थानों से वाहन व मोबाइल चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। इस पर लगाम कसने के लिए पुलिस विभाग द्वारा पिछले एक माह से बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है। इस बीच, दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।   कार्रवाई में 24 दोपहिया,1 चौपहिया और 7 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। कार्रवाई से अन्य घटनाएं भी सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

 बताया जाता है कि पुलिस को आरोपियों को बारे में गुप्त जानकारी मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस ने गेवराई से वाहन से आ रहे शेख एकबाल उर्फ अप्पू शेख अहमद और अजय बबन राठौड को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर पहले तो आरोपियों ने टालमटोल किया बाद में सचाई उगली। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों की मदद से  औरंगाबाद-जालना अहमदनगर - सांगली - कोल्हापुर नासिक- कल्याण से 23 दोपहिया वाहन चोरी करने की बात कबूल की है।  पुलिस अधीक्षक आर राजा और अपर पुलिस अधीक्षक सुनील लांजेवार के मार्गदर्शन मे  स्थानीय अपराध शाखा के मुख्य पुलिस निरीक्षक भारत राऊत की टीम ने कार्रवाई में हिस्सा लिया।

Created On :   21 July 2021 8:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story