- Home
- /
- छापा मारकर पुलिस ने 5 करोड़ का सोना...
छापा मारकर पुलिस ने 5 करोड़ का सोना जब्त किया

डिजिटल डेस्क, अमरावती। अमरावती शहर के दशहरा मैदान परिसर के राधाकृष्ण अपार्टमेंट में राजापेठ पुलिस के दल ने छापा मारकर 5 करोड़ रुपए मूल्य का 10 किलो सोना और नकद 5 लाख 39 हजार रुपए जब्त किया है। इस प्रकरण में पुलिस ने 3 लोगों से पूछताछ की जा रही है जिसमें से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह सोना किसका और संबंधितों के पास कैसे पहंुचा, इस बात की पुलिस जांच कर रही है।
संदिग्ध थी आरोपियों की गतिविधियां : आरोपियों के नामों में राजस्थान के सेवाली निवासी राजेेंद्रसिंह भवसिंह राव, उदयपुर निवासी गिरीराज जगदीश सोनी व गंगापुर निवासी अशोक सत्यनारायण खंडेलवाल है। बताया जाता है कि राजापेठ पुलिस को शनिवार की रात जानकारी मिली कि बडनेरा रोड स्थित दशहरा मैदान के पास राधाकृष्ण अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 401 में कुछ व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। इस जानकारी के आधार पर थानेदार मनीष ठाकरे के नेतृत्व में पुलिस के दल ने वीडियो कैमरे के साथ अपार्टमेंट में प्रवेश किया।
एक की सेहत खराब : कमरा नंबर 401 में उन्हें राजेंद्र सिंह और दो अन्य व्यक्ति के होने की जानकारी मिली। यह संदिग्ध लोग सराफा व्यवसायियों के संपर्क में होने की भी बात पता चली। पुलिस ने उस फ्लैट पर छापा मारकर छानबीन शुरू की। तो उनके पास लेन-देन की कच्ची चििट्ठयां बरामद हुईं। साथ ही 10 किलो से अधिक सोने के आभूषण बरामद हुए। जब्त किए सोने की कीमत 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। साथ ही नकद 5 लाख 39 हजार रुपए भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई की जानकारी आयकर विभाग को दी है। इस प्रकरण का मुख्य सूत्रधार राजस्थान के राजेंद्र सिंह को बताया जा रहा है। थानेदार मनीष ठाकरे ने जानकारी दी कि इन तीनों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। राजेंद्र सिंह राव और गिरिराज सोनी को धारा 41(1)(अ)(ड) के तहत गिरफ्तार कर लिया है। जब्त माल को सील किया गया है।
मामले की तहकीकात कर रही पुलिस
पुलिस सूत्रों मुताबिक जिस अपार्टमेंट से माल जब्त किया गया है, वहां से कच्ची चिट्ठियां बरामद हुई है। उसमें गड़बड़ दिखाई देती है। राजेंद्र सिंह राव का कहना है कि यह उसका सोना है लेकिन उसके पास इससे जुड़ी कोई पर्ची नहीं है। यह सोना कहां से आया और कहां लेकर जा रहे थे और इसका मुख्य सूत्रधार कौन है, यह अभी पता नही चला है। मामले की जांच पुलिस आगे कर रही है। इस कार्रवाई में मनीष ठाकरे के नेतृत्व में निरीक्षक अहिरकर, उपनिरीक्षक मापारी सहित पुलिस जवान बड़ी संख्या में शामिल हुए थे।
चार वर्ष से है अमरावती में डेरा
बताया जाता है कि राजेंद्र सिंह राव पिछले चार वर्ष से अमरावती में डेरा डाले हुए है। वह मंुबई से सोने के अाभूषण लाकर अमरावती में बेचने में लिप्त होने का भी अनुमान है। शहर के कुछ सराफा व्यापारी उसके संपर्क में भी हैं। वह कच्ची चिट्ठियां लेकर यह माल बेचता है। आयकर विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है। सोमवार को आयकर विभाग का दल आने के बाद आगे की जांच करेगा। अशोक खंडेलवाल की सेहत खराब होने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Created On :   7 March 2022 1:07 PM IST