- Home
- /
- पेट्रोलिंग कर रही थी पुलिस, गांजा...
पेट्रोलिंग कर रही थी पुलिस, गांजा पकड़ते पकड़ाए आरोपी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में मादक प्रदार्थ विरोधी मुहिम अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार 7 दिसंबर को स्थानीय अपराध शाखा पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वडारपुरा, कोंढाली निवासी सुभाष सखाराम मंजुलकर अपने घर के सामने फोर व्हीलर क्रमांक एमएच-31, ईए-3795 में गांजा बेचने की सूचना मिली। जानकारी के अाधार पर सुभाष के घर के सामने घेराबंदी करते हुए कार्रवाई की गई।
वाहन की जांच करने पर पॉलीथिन में करीब 216 ग्राम गांजा पाया गया। इसकी कीमत 2 हजार 500 रुपए बताई जा रही है। आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर वाहन सहित कुल 5 लाख 2 हजार 500 रुपए का माल जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ कोंढाली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई को स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अनिल जिट्टावार, सहायक पुलिस निरीक्षक जितेंद्र वैरागडे, पुलिस उपनिरीक्षक नरेंद्र गौरखेड़े आदि ने अंजाम दिया।
Created On :   9 Dec 2020 1:59 PM IST