लड़कियों को पुलिस सिखाएगी कराटे के गुर

Police will teach karate tricks to girls
लड़कियों को पुलिस सिखाएगी कराटे के गुर
अमरावती लड़कियों को पुलिस सिखाएगी कराटे के गुर

डिजिटल डेस्क, अमरावती। शहर पुलिस आयुक्तालय में अधिकांश क्षेत्रों में स्कूल से घर लौटनेवाली युवतियां व महिलाओं के साथ छेड़खानी की शिकायतें पिछले कुछ दिनों से बढ़ गई है। छेड़खानी करनेवाले युवकों से निपटने के लिए पुलिस आयुक्तालय में दामिनी मार्शल की छह दोपहिया, दो बड़ी पुलिस वैन और डायल 112 की वैन तथा पुलिस थाना निहाय सीआर मोबाईल व बीट मार्शल द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है। जिसके चलते युवतियों से रास्ते पर छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगने का दावा पुलिस ने किया है। इसके बाद भी महिला व युवतियों को बाहर निकलते समय उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या निर्माण न हो इस कारण उन्हें स्व संरक्षण के पाठ पढ़ाना जरुरी रहने के कारण पुलिस आयुक्त डॉ. आरती सिंह ने युवतियां व महिलाओं को कराटे के गुर सिखाने का निर्णय लिया है।

4 अगस्त से 6 अगस्त के बीच स्व संरक्षण के उद्देश से इन महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसमें कराटे के माध्यम से समय सूचकता रखकर कैसे संरक्षण करना। इस बाबत प्रशिक्षण दिया जाएगा। अमरावती शहर पुलिस मुख्यालय के मैदान पर 4 अगस्त से 6 अगस्त के बीच हर रोज शाम 4 से 6 बजे तक युवतियों को मार्गदर्शन कर कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए मार्गदर्शक व कराटे प्रशिक्षक अश्विन तलेगांव कर संतोष कामले, उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा पुलिस दल मेंं कार्यरत कर्मचारियों की पत्नियों का रनरागिनी ग्रुप भी सहभागी होगा। इस कार्यक्रम में अधिकाधिक युवक-युवतियों ने सहभाग लेने का आहवान पुलिस आयुक्त की ओर से किया गया है। 
 

Created On :   3 Aug 2022 1:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story