नागपुर शहर में पुलिस का ‘व्हीकल रूट मार्च’

Polices vehicle route march in Nagpur city
नागपुर शहर में पुलिस का ‘व्हीकल रूट मार्च’
नागपुर शहर में पुलिस का ‘व्हीकल रूट मार्च’

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  शहर में लॉकडाउन शुरू है। पुलिस प्रशासन नागरिकों से घर में सुरक्षित रहने की अपील कर रहा है। इसी क्रम में   वेरायटी चौक से पुलिस व्हीकल रूट मार्च निकाला गया। तकरीबन 35-40 वाहनों के काफिले के साथ पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर नागरिकों को जागरूक किया और नागरिकों को सतर्क करते हुए ‘घर में रहकर सुरक्षित रहने’ का आह्वान किया। पुलिस परिमंडल 2 की पुलिस उपायुक्त विनीता साहू के मार्गदर्शन में मार्च किया गया।

मार्च में वह खुद भी मौजूद थीं। रूट मार्च की वेरायटी चौक से शुरुआत की गई। मार्च सीताबर्डी, झांसी रानी चौक, अलंकार टॉकीज चौक, लक्ष्मीभवन चौक के अलावा शहर के सदर, गिट्‍टीखदान, धंतोली और मानकापुर थाना क्षेत्र में भी निकाला गया। क्षेत्र के व्यापारियों से अपील की गई कि, वह प्रशासन के निर्णय में सहयोग करें। खुद सुरक्षित रहें और अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें। रूट मार्च में परिमंडल 2 अंतर्गत सभी थानों के थानेदार, अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।

यशोधरा नगर : यशोधरा नगर के वरिष्ठ थानेदार अशोक मेश्राम ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में रूट मार्च किया। इस दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत संघर्ष नगर, कांजी हाउस चौक, रानी दुर्गावती चौक, मारुति शो-रूम चौक आदि क्षेत्रों में नागरिकों से सतर्क रहने का आह्वान किया। 
 

Created On :   9 April 2021 8:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story