जनसंख्या की विसंगति दूर की जाए

Population anomaly to be removed
जनसंख्या की विसंगति दूर की जाए
महाराष्ट्र वैश्य एकता परिषद ने रखा प्रस्ताव जनसंख्या की विसंगति दूर की जाए

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  अगर भारत को समृद्धशाली तथा विश्व गुरु बनाना है, तो जनसंख्या की विसंगति को दूर करना होगा। यह प्रस्ताव महाराष्ट्र वैश्य एकता परिषद की ओर से वैश्य भवन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से पारित किए गए। अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण गुप्ता ने की। 

जनसंख्या नियंत्रण नीति हर धर्म पर अनिवार्य हो
वक्ताओं ने कहा कि, भारत की जनसंख्या दर अपनी चरमसीमा पर होने से भारत का विकास अवरुद्ध हो रहा है तथा बेरोजगारी बढ़ने से महंगाई पर असर पड़ा है। ऐसी अवस्था में सरकार जनसंख्या नियंत्रण नीति जल्द से जल्द लागू कर उसका कड़ाई से पालन करवाए। यह हर धर्म के लोगों के लिए अनिवार्य होना चाहिए। पिछली सरकारों ने ‘हम दो हमारे दो’ का फरमान जनता के लिए जारी किया था। साथ ही नसबंदी का भी विकल्प था, लेकिन उसे सिर्फ हिंदू समाज ने माना, बाकी ने अनदेखी की। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता लोहिया, परमलाल शिवहरे, गणेश रामलाल गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, संतोष गुप्ता, नरेश अग्रहरि, एड. नितीन गुप्ता, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, दुर्गाप्रसाद अग्रवाल, नवीन अग्रवाल प्रमुखता से उपस्थित थे। 

Created On :   18 Dec 2021 5:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story