- Home
- /
- छात्रा की अश्लील फोटो सोशल मीडिया...
छात्रा की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाली, पिता ने पुत्री से की छेड़छाड़

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दो स्थानाें पर छेड़छाड़ की घटनाएं हुईं। तहसील थानांतर्गत घटित प्रकरण में जहां किशोर ने नहाते वक्त छात्रा की फोटो निकाली, वहीं हुड़केश्वर में भी घर में घुसकर पड़ोसी ने युवती से छेड़छाड़ की। विविध स्थानों पर घटित प्रकरणों से कुछ समय के लिए तनाव का माहौल भी बना रहा। इस बीच संबंधित थानों में प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पीड़ित 22 वर्षीय युवती तहसील थाना क्षेत्र की निवासी है और वह अध्ययनरत है। उसके पड़ोस में 17 वर्षीय किशोर रहता है। किशोर का युवती के घर में आना-जाना लगा रहता है। रविवार को जब युवती नहाने के लिए बाथरूम में गई, तो किशोर ने खिड़की से अपने मोबाइल पर उसका वीडियाे बना लिया। बाद में वीडियो के स्क्रीन शॉर्ट निकालकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे युवती की बदनामी हुई। घटित प्रकरण में लिप्त किशोर का नाम पता चलने से दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया। इस बीच मामला थाने पहुंचा। किशोर के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया गया है। छेड़छाड़ का दूसरा वाकया हुड़केश्वर थाना क्षेत्र में हुआ। सोमवार की दोपहर तीन बजे पीड़ित 25 वर्षीय युवती घर में थी। उसे अकेला देखकर पड़ोसी विलास (35) घर में जबरन घुस गया और उससे छेड़छाड़ की। मामले में भी आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया गया है।
नराधम ने पिता-पुत्री के रिश्ते को किया कलंकित
एक नराधम ने पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित किया। बेटी को ही यौन प्रताड़ित करता था। पत्नी ने विरोध किया तो गाली-गलौज कर उसकी पिटाई की। गिट्टीखदान थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर पीसीआर में लिया गया है। गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में निवासरत 14 वर्षीय पीड़िता कक्षा 9वीं में अध्ययनरत है। उसकी मां दूसरों के घरों में काम करती है। पिता भी मजदूरी करता है। 25 मई से 13 जून 2021 के बीच जब पीड़िता रात में गहरी नींद में होती थी, तब मौका देखकर नराधम पिता उससे छेड़छाड़ करता था। एक बार पीड़िता की नींद खुल गई और घिनौनी हरकत करते हुए उसने पिता को देख लिया। सुबह उसने मां को प्रकरण की जानकारी दी। मां ने बेटी को फटकार लगाई और चुप करा दिया, लेकिन इस घटना के बाद वह पति पर नजर रखने लगी। एक दिन पति को उसने यह हरकत करते देखा, जिसके बाद घर में हंगामा हुआ, तो वह घर से भाग गया। सोमवार को उसने पत्नी को बीच रास्ते में पकड़ा और गाली-गलौज कर उसकी पिटाई की। िजसके बाद मामला थाने पहुंचा। उपनिरीक्षक घुगे ने प्रकरण दर्ज कर नराधम पिता को गिरफ्तार किया। अदालत में पेश कर उसे पीसीआर पर लिया गया है।
Created On :   16 Jun 2021 1:54 PM IST