ऊर्जा मंत्री राऊत ने की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात  

Power Minister Raut met Congress President Sonia Gandhi
ऊर्जा मंत्री राऊत ने की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात  
ऊर्जा मंत्री राऊत ने की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात  

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री और पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नितीन राऊत ने  कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर उन्हें अनुसूचित जाति विभाग की ओर से देशभर में ‘सभी को न्याय’ मुद्दे पर चलाए गए अभियान की एक संकलित रिपोर्ट सौंपी।   मुलाकात को लेकर यहां मीडिया में ऐसी खबरें चलीं कि ऊर्जा मंत्री ने नागपुर की रुखमाई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को महाजेनको से मिले कोयले की आपूर्ति और वांशिग के ठेके की महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले द्वारा की गई शिकायत का मामला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के समक्ष रखा और पटोले के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की, लेकिन डॉ. राऊत ने इस बात का खंडन किया है।

कोई गुटबाजी नहीं : डॉ. राऊत ने कहा कि राज्य में कांग्रेस पार्टी के किसी भी नेता में कोई गुटबाजी नहीं है। न मेरे और न ही प्रदेश अध्यक्ष के बीच कोई मनमुटाव है। यह सारी बातें बेबुनियाद हैं। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन 19 जून से लेकर छत्रपति शाहू महाराज के जन्मदिन 26 जून तक सभी राज्यों के एससी विभाग की ओर से ‘सभी को न्याय’ अभियान चलाया गया। उसकी एक संकलित रिपोर्ट शुक्रवार को विभाग की ओर से सोनिया गांधी को सौंपी है। मुलाकात का बस इतना ही प्रयोजन था।  

शिकायत करने का कोई प्रश्न नहीं : मंत्री ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की शिकायत करने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। कांग्रेस भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात भी शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने पार्टी के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल से मुलाकात की। मंत्री थोरात ने कहा कि यह उनकी नियमित भेंट है। इसमें नई बात कुछ नहीं है। 
 

Created On :   10 July 2021 9:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story