- Home
- /
- प्रकाश आमटे कोरोना संक्रमित ,नागपुर...
प्रकाश आमटे कोरोना संक्रमित ,नागपुर में हुए भर्ती
By - Anita Peddulwar |25 Feb 2021 11:01 PM GMT
प्रकाश आमटे कोरोना संक्रमित ,नागपुर में हुए भर्ती
डिजिटल डेस्क, नागपुर। प्रसिद्ध समाजसेवी प्रकाश आमटे कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें गुरुवार शाम को नागपुर स्थित एक निजी अस्पातल में भर्ती किया गया है। पिछले सात दिन से आमटे को बुखार व खांसी थी। बुधवार को उनकी कोरोना टेस्ट की गई थी। रिपोर्ट निगेटिव आई थी। दवा लेने के बाद भी बुखार और खांसी कम नहीं हुई, तो चंद्रपुर में जांच की गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीटी स्कैन और रक्त जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। डॉ. प्रकाश आमटे ने आह्वान किया कि संपर्क में आए लोग कोरोना जांच अवश्य कराएं। अनिकेत आमटे ने बताया कि कोरोना संक्रमण राज्य भर में फैल रहा है। इसलिए हेमलकसा स्थित लोक बिरादरी प्रकल्प सहित आनंदवन और सोमनाथ प्रकल्प पर्यटकों के लिए अगले कुछ महीने के लिए बंद रखा गया है।
Created On :   26 Feb 2021 4:31 AM GMT
Next Story