प्रतिभा पाल होंगी सतना की पहली महिला निगमायुक्त

Pratibha Pal will be Satnas first woman corporator
प्रतिभा पाल होंगी सतना की पहली महिला निगमायुक्त
प्रतिभा पाल होंगी सतना की पहली महिला निगमायुक्त

डिजिटल डेस्क,सतना। प्रतिभा पाल नगर निगम की पहली महिला आयुक्त होंगी। नगर पालिक निगम सतना के कमिश्नर के पद पर दूसरी बार राज्य शासन ने आईएएस अधिकारी की पदस्थापना की है। प्रतिभा एक सप्ताह के अंदर यहां का प्रभार संभाल लेंगी।

राज्य शासन ने पिछले कई दिनों से अजीबोगरीब गतिविधियों का केंद्र बने सतना नगर पालिक निगम के लिए नए कमिश्नर का नाम आखिर तय कर ही दिया। पहली बार यहां किसी महिला आयुक्त की पदस्थापना करते हुए 2012 बैच की आईएएस अधिकारी प्रतिभा पाल को कमान सौंपी। यह दूसरा मौका है जब यहां आईएएस अधिकारी को निगमायुक्त बनाया गया है। इसके पहले आईएएस अधिकारी उमाकांत उमराव को उस दौर में यह दायित्व सौंपा गया था जब तत्कालीन महापौर और स्पीकर के बीच विवाद इस कदर गहराया था कि कई बार खुद तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी सुलह की कोशिश करनी पड़ी थी।

मूलतः उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर की रहने वाली आईएएस अधिकारी प्रतिभा नरसिंहपुर में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी के तौर पर काम कर रही हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नरसिंहपुर को मध्य प्रदेश का पहला ओडीएफ जिला घोषित कराने की बड़ी उपलब्धि उनके नाम दर्ज है। स्मार्ट सिटी सतना के नगर निगम की नई आयुक्त प्रतिभा पाल ने कहा कि सतना के बारे में काफी कुछ सुन और अखबारों में भी पढ़ रखा है। सतना को स्मार्ट सिटी घोषित किया गया है। लिहाजा वहां बहुत कुछ करने को मिलेगा। इस प्रोजेक्ट की चुनौतियां सामने होंगी, लेकिन दिक्कत की कोई बात नहीं है। प्रतिभा पाल ने कहा कि हम अखिल भारतीय सेवा के लोग हैं और हम हर स्थिति परिस्थिति के साथ हर तरह के कार्यों के लिए ही ट्रेंड किए जाते हैं। लिहाजा ग्रामीण विकास के बाद अब नगरीय विकास का काम करने में भी कोई कठिनाई नहीं होगी।

Created On :   14 July 2017 8:53 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story