कावंड़ यात्रा पर हमले की आशंका, अलर्ट पर पुलिस

Predicting attack on Kawang Yatra, Police on alert
कावंड़ यात्रा पर हमले की आशंका, अलर्ट पर पुलिस
कावंड़ यात्रा पर हमले की आशंका, अलर्ट पर पुलिस

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। टूरिस्ट वीजा पर आए 12 पाकिस्तानी नागरिक शहर में ही घूम रहे हैं। पुलिस को मिला खुफिया सूचना के आधार पर बताया गया है कि पाकिस्तानी नागरिक सावन माह में निकाली जा रही कांवड़ यात्रा पर हमला कर सकते हैं। इसके बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है। इसको देखते हुए पुलिस ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। हाल ही में खुफिया विभाग ने अलर्ट जारी किया था कि मध्यप्रदेश में टूरिस्ट वीजा पर आए 70 पाकिस्तानी नागरिक गायब हैं। इनमें से 12 नागरिक जबलपुर से गायब हुए।

खुफिया विभाग ने कहा है कि पाकिस्तानी नागरिक साधु वेश में कांवड़ यात्रा पर हमला कर सकते है। इस सूचना के आधार पर पुलिस शहर में होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रही है। कांवड़ यात्रा में सादी वर्दी में भी पुलिस बल तैनात किए जा रहे हैं। आयोजकों से कहा गया कि यात्रा में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर पुलिस को उसकी सूचना दी जाए। कांवड़ यात्रा की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है, ताकि गड़बड़ करने वालों की पहचान की जा सके।

Created On :   16 July 2017 11:12 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story