सांप के काटने से गर्भवती महिला की मौत

Pregnant lady and her child died due to snake bite
सांप के काटने से गर्भवती महिला की मौत
सांप के काटने से गर्भवती महिला की मौत

डिजिटल डेस्क, मंडला। जिला क्षेत्र में नैनपुर के चिरईडोंगरी रेल्वे में दोपहर करीब 12 बजे 5 माह की गर्भवती महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पूनम साहू पति दुर्गेश साहू 24 साल निवासी चिरईडोंगरी रेल्वे दोपहर करीब 12.30 बजे अपने खेत जा रही थी। यहां जहरीले सांप ने उन्हें बाएं पैर में डस लिया। इसकी जानकारी महिला ने परिजनों को दी। पति दुर्गेश साहू आनन फानन में महिला को नैनपुर लेकर गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद मंडला जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया। साथ ही महिला के गर्भ में पल रहे 5 माह के गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई।

Created On :   1 Aug 2017 10:34 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story