- Home
- /
- ‘मराठा आरक्षण : मूक आंदोलन’ की...
‘मराठा आरक्षण : मूक आंदोलन’ की तैयारी

By - Bhaskar Hindi |17 Jun 2021 8:22 AM IST
‘मराठा आरक्षण : मूक आंदोलन’ की तैयारी
डिजिटल डेस्क, नागपुर । मराठा आरक्षण की मांग को लेकर सांसद छत्रपति संभाजीराजे के नेतृत्व में कोल्हापुर से शुरू किए गए ‘मूक आंदोलन’ ने राजनीति में हलचलें तेज कर दी हैं। कोल्हापुर के बाद अब यह आंदोलन राज्यभर में होने के संकेत हैं। नागपुर में भी मूक आंदोलन की तैयारी चल रही है।
6 जिलों का नागपुर में होगा आंदोलन
सकल मराठा समाज, नागपुर के संयोजक नरेंद्र मोहिते ने बताया कि बुधवार को कोल्हापुर में आयोजित मूक आंदोलन में पूर्व विदर्भ से करीब 35 लोग पहुंचे थे। नागपुर में भी इसकी तैयारी है। सांसद छत्रपति संभाजीराजे और पूर्व सांसद उदयनराजे भोसले को संदेश दिया गया है। नागपुर में होने वाले आंदोलन में सभी सांसद और विधायकों को आमंत्रित किया जाएगा। जुलाई के अंतिम सप्ताह में नागपुर में आंदोलन होने की संभावना है।
Created On :   17 Jun 2021 1:29 PM IST
Next Story