15 निजी विद्यालयों से 100 करोड़ वसूली की तैयारी, नारायणा पर लगेगा ताला

Preparation for recovery of 100 crores from 15 private schools, Naraina will be locked
15 निजी विद्यालयों से 100 करोड़ वसूली की तैयारी, नारायणा पर लगेगा ताला
15 निजी विद्यालयों से 100 करोड़ वसूली की तैयारी, नारायणा पर लगेगा ताला

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  अवैध शुल्क वसूली के मामले में विद्यालय प्रबंधन के विरोध में सख्त कदम उठाया जा रहा है। चिंचभुवन में नारायणा विद्यालयम के मामले में शालेय शिक्षा राज्यमंत्री बच्चू कडू ने कहा है कि विद्यालय को अतिरिक्त वसूल किए साढ़े सात करोड़ रुपए एक माह में लौटाने के लिए आदेश दिया गया है। समय पर रुपए नहीं लौटाने पर इस  विद्यालय के विरोध में न्यायालय में जाएंगे। विद्यालय पर ताला लगाया जाएगा। कड़ू ने यह भी कहा कि शहर में 15 विद्यालयों से 100 करोड़ रुपए की वसूली की तैयारी चल रही है। शिक्षा संस्थाओं पर राजनीतिक लोगों के प्रभाव से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। इन संस्थाओं पर कार्रवाई रोकने के लिए नेता, मंत्री के फोन आ रहे हैं। निजी शिक्षा संस्थाअों की ओर से की जा रही शुल्क वसूली व उनके विरुद्ध मिल रही शिकायतों को देखते हुए राज्यमंत्री कड़ू कार्रवाई के लिए सक्रिय हुए हैं। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता से पहले उन्होंने पीड़ित विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ बैठक की। संस्था संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए।

शिक्षण संस्थानों में हलचल
नारायणा विद्यालयम में अतिरिक्त शुल्क वसूलने का मामला सामने आने के साथ ही विविध संस्थाओं में हलचल मचा है। कडू ने कहा कि निजी शिक्षा संस्थाओं में कानून का भय नहीं रह गया है। सभी अभिभावक उनके विरुद्ध संघर्ष नहीं कर सकते हैं। शुल्क वसूली के कारण नारायणा िवद्यालयम के अभिभावक वर्ष भर से त्रस्त थे। उनका संघर्ष चलता रहा। संस्था रुपए का हिसाब, लेखा-जोखा नहीं रखती है। शिक्षा संस्थाओं पर नियंत्रण के लिए 2014 के कानून का पालन नहीं किया जाता है। संस्था संचालकों को बड़े नेता, अफसर का संरक्षण है। पालक संघर्ष समिति के साेनाली भांडारकर, अभिषेक जैन, प्रशांत वानकर, अजय चालखुरे, संजय शर्मा ने अवैध शुल्क वसूली के विरोध में कठोर कार्रवाई की मांग की है। 

22 को अंबानी के कार्यालय पर मोर्चा
 किसानों को न्याय देने की मांग को लेकर उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित कार्यालय पर मोर्चा ले जाया जाएगा। किसान नेता राजू शेट्टी, मेधा पाटकर मोर्चे में शामिल रहेगी। शालेय शिक्षा राज्यमंत्री बच्चू कड़ू ने यह जानकारी दी। 

Created On :   19 Dec 2020 2:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story