- Home
- /
- एक्रोबेटिक्स जिम्नास्टिक एशियन...
एक्रोबेटिक्स जिम्नास्टिक एशियन चैम्पियनशिप स्पर्धा की तैयारी जोरों पर

डिजिटल डेस्क, अमरावती। हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल में पहली बार भारतीय जिम्नास्टिक फेडरेशन, महाराष्ट्र हौशी जिम्नास्टिक एसोसिएशन, हव्याप्र मंडल, डिग्री कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुुकेशन अमरावती तथा जिला हौशी जिम्नास्टिक एसोसिएशन की ओर से एक्रोबेटिक्स जिम्नास्टिक एसोशियन चैम्पियनशिप 2022 का आयोजन किया गया। मंडल के अनंत क्रीड़ा मंदिर में एक्रोबेटिक्स जिम्नास्टिक एशियाई चैम्पियनशिप 2022 सीनियर व जूनियर समूह के लिए चयन परीक्षण प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया।
|डिग्री कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के प्राचार ्य डॉ. अजयपाल उपाध्याय, जिम्नास्टिक फेडरेशन तकनीकी समिति के अध्यक्ष मनोहर कामत, हव्याप्र मंडल के सचिव डॉ. माधुरी चेंडके, उपाध्यक्ष डॉ.िवकास कोलेश्वर, राज्य तकनीकी समिति समन्वयक सुरेश भगत, कर्नाटक जिम्नास्टिक एसोसिएशन के एम.आर. मंजूनात, संयुक्त सचिव अमरावती जिला हौशी जिम्नास्टिक होशी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष प्रा. राजेश पांडे, आंतरराष्ट्रीय रेफरी योगेश पवार और प्रवीण शिंदे, प्रतियोगिता निदेशक सुमित राजेश्वरी उपस्थित थे। दीप प्रज्वलित कर चयन परीक्षा का उद्घाटन किया गया। कझाकिस्थान स्थित पावलोदर में 23 से 28 सितंबर 2022 के बीच आयोजित एक्राबेटिक जिम्नास्टिक एशियन चैम्पियन के लिए एक्रोबेटिक भारतीय टीम चयन परीक्षा के लिए देशभर से 80 एथेलिक और 20 रेफरी आए थे। चयन प्रतियोगीता की सफलता के लिए जिम्नास्टिक विभाग के प्रमुख आशीष हाटेकर, राजेश महात्मे, जिम्नास्टिम एनआईएम कोच सचिन कोठारे, अक्षय अवघाटे, प्रो. नंदकिशोर चव्हाण, प्रो. संजय हिरोले, हेमा जयश, जिला संगठन पदाधिकारी मधुकर कांबे, अनंत निंबाले, मधुकर बनारसे, कमलाकर शहाने, विकास पाध्ये, प्रो. विलास दलाल, डॉ. कविता पिटने, प्रो. ललित शर्मा, पुष्पक खोडे आदि ने प्रयास किया।
Created On :   17 Aug 2022 1:34 PM IST